एसओ भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में नहीं है अब अपराधियों की खैर : तीन अंतर्जनपदीय पशु चोरों को किया गिरफ्तार

जी.पी.दुबे
97210 71175

थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में अंतर्जनपदीय पशु चोरों को किया गया गिरफ्तार

बस्ती 7 जनवरी 25.
थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस को उसे वक्त बड़ी सफलता हासिल हुई जब उसने पशु चोरों के तीन अंतर्जनपदीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के अपराधियों के खिलाफ आदेश के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी ह्ररैया संजय सिंह के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष छावनी भानु प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम व स्वाट प्रभारी उप निरीक्षक संतोष कुमार तथा टीम संयुक्त कार्यवाही में पशु चोरी करने से संबंधित मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार किया |
मामले में थानाध्यक्ष छावनी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पशु चोरी करने वाले चोरों को ठोकर नंबर 10 के पास लगभग 2:35 पर गिरफ्तार किया गया |
उन्होंने बताया कि अभियुक्त दद्दन पुत्र हनीफ 27 वर्ष, रवि पुत्र किशोरी लाल उम्र 26 वर्ष तथा एराज खान पुत्र सेराज खान 26 वर्ष सभी निवासी थाना रौनाही जिला अयोध्या पास से दो चोरी की मोटरसाइकिल, 2चाकू तथा 22200 रुपए नगद बरामद हुआ |
उन्होंने बताया कि अभियुक्त दद्दन के ऊपर गोंडा,अयोध्या,व बस्ती में आधा दर्जन मुकदमे में पंजीकृत हैं,
अभियुक्त रवि के ऊपर दो तथा अभियुक्त एराज खान के ऊपर तीन मुकदमे पहले से पंजीकृत हैं |

अभीयुक्तों को गिरफ्तार करने में थानाध्यक्ष छावनी भानु प्रताप सिंह के अतिरिक्त स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक संतोष कुमार, सर्विलांस प्रभारी उप निरीक्षक शशिकांत, उप निरीक्षक झारखंडे पांडे, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू तथा पुलिस एवं स्वाट टीम शामिल रही |

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *