बर्खास्त सिपाही ने छोटे भाई को चाकू से गोद कर कर दी हत्या

Gyan Prakash Dubey

बर्खास्त सिपाही ने छोटे भाई को चाकू से गोदा :हुई मौत

कन्नौज 23 नवंबर 24.
शुक्रवार रात उसे वक्त हड़कंप मच गया | जब एक बर्खास्त सिपाही में अपने छोटे भाई को चाकू से गोदकर मार डाला |
परिजन उसे जिंदा समझ कर मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया |
वही हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया |

मामला इंदरगढ़ थाने के गांव मढपुरा का है जहां शुक्रवार की रात लगभग 8 बजे मधेपुरा गांव के रहने वाले विवेक मिश्रा घर से दूध लेकर डेरी पर देने के लिए गए थे | घर के बाहर चबूतरे पर मृतक का बड़ा भाई लोकबंधु मिश्र मिल गया जो पुलिस विभाग में है,लेकिन किस समय बर्खास्त चल रहा है |
दोनों में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और अचानक लोकबंधु ने विवेक पर चाकू से हमला कर दिया |
और लगातार उसके ऊपर कई वार कर दिए |
शोर गुल सुनकर विवेक के परिजन पहुंचे और उसे जिंदा समझ तुरंत मेडिकल कॉलेज ले गए | लेकिन तब तक विवेक की मृत्यु हो चुकी थी|
वहीं मौत की खबर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया |
मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दिया और उसके पास से घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया |
मामले में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है तथा तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *