छात्रा युवक से करती थी बेपनाह प्यार: लेकिन ऐसा क्या हुआ कि पुलिस को बीच में आना पड़ा

Gyan Prakash Dubey

छात्रा की लाश को दाह संस्कार करने पहले पुलिस ने क्यों ले लिया कब्जे में

बरेली 23 नवंबर 24.
बरेली से सनसनी खेत मामला सामने आया है | जहां घरवाले लड़की की लाश को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे तभी अचानक पुलिस पहुंची और लाश को कब्जे में ले लिया |

प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला इज्जत नगर थाना क्षेत्र के छोटी बिहार का है | जहां पर संदिग्ध अवस्था में बी ए की छात्रा सुजाता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली |
परिजनों द्वारा बगैर पुलिस को सूचना दिए लाश को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था | तभी किसी ने फोन कर पुलिस को कुछ सूचना दी और उसके बाद पुलिस ने पहुंच कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |
पुलिस के अनुसार बी ए में पढ़ने वाली छात्रा सुजाता एक युवक से प्यार करने लगी | वह दिन-रात अभी भी उसे फोन पर बात करती थी और नहीं वह उसे मौका पाने पर मिलने भी चली जाती थी |
घर वालों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने इसका विरोध करते हुए उसे रोका | लेकिन सुजाता उसे युवक से किस हद तक प्यार करती थी कि घर वालों के विरोध के बाद भी हुआ उससे मिलने के लिए जाया करती थी |
एक दिन सुजाता की संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में ही लाश मिली |
घर वालों के अनुसार सुजाता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | और घर वाले बगैर पुलिस को सूचना दिए लाश को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे | तभी अचानक किसी ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी |
इसके बाद पुलिस अंतिम संस्कार से पहले मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में ले लिया | इसमें घटना की छांव में शुरू कर दी क्या छात्र ने वास्तव में आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गई है |
पुलिस के पूछताछ में जब पुलिस ने घर वालों ने सुजाता का मोबाइल मांगा तो पहले तो उन्होंने उसके बारे में अनजान बनते हुए टालमटोल की | परंतु जब पुलिस ने कड़ाई से पूछा तो उन्होंने सुजाता के मोबाइल को पुलिस को सौंप दिया | सुजाता के माँ ने पुलिस को लड़की की प्रेम प्रसंग के बारे में पूरी जानकारी दी |
बरहाल पुलिस हत्या के साथ-साथ और कई बिंदुओं पर भी जांच कर रही है की क्या वास्तव में सुजाता ने आत्महत्या की या फिर एक सोची समझी साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी गई |

कहीं घर वालों का कहना है कि रात को घर के सभी लोग खाना खाकर अपनी-आप कमरे में सोने चले गए | और रात में सुजाता ने किसी समय अपने कमरे के भीतर पंखे से दुपट्टे का फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली |

बहरहाल सुजाता ने आत्महत्या की उसकी हत्या की गई या तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद भी पता चलेगा |
यहां एक बात और भी सामने आना बाकी है की जिसने पुलिस को फोन किया वह कोई घर का सदस्य था या फिर सुजाता का बॉयफ्रेंड |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *