घने कोहरे नें रफ्तार पर लगाई ब्रेक : कहीं जगह पर आपस में भिड़ी गाड़ियां चोटिल हुए लोग

जी.पी.दुबे
97210 711 75

कोहरे ने बिगाड़ी चाल : घने कोहरे के चलते भिड़ी गाड़ियां

बस्ती 26 नवंबर 24.
सुबह पड़ने वाले घने कोहरे ने सड़कों पर गाड़ियों की चाल को धीमा कर दिया |

सुबह 4 बजे के बाद अचानक पड़े कोहरे ने हाईवे पर गाड़ियों की रफ्तार को धीमा कर दिया |
तेज रफ्तार चल रही गाड़ियों को कोहरे ने चींटी की चाल चलने पर मजबूर कर दिया |
घने कोहरे के कारण दृश्यता इतनी कम हो गई थी कि कहीं-कहीं 10 मीटर दूर तक भी ठीक से देख पाना मुश्किल हो रहा था |

कोहरे का असर सुबह लगभग 9 बजे तक रहा |
वहीं घने कोहरे के कारण कई गाड़ियां आपस में भिड़ गई |
बस्ती गोरखपुर हाईवे पर जहां एक कर आगे जा रही गाड़ी में टकराकर छति ग्रस्त हो गई | वहीं खलीलाबाद में खलीलाबाद गोरखपुर हाईवे से उतरते समय खड़े ट्रक में मोटरसाइकिल सवार पीछे से टकरा जाने के कारण गंभीर रूप से चोटलगी वही उसकी मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई |

बस्ती जिले में बस्ती शहर से निकाल कर जैसे ही गोरखपुर हाईवे पर कदम रखते ही घने कोहरे के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *