NGV PRAKASH NEWS

जुलाई की शुरुआत में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, घरेलू गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं
नई दिल्ली, 1 जुलाई 2026।
जुलाई महीने के पहले दिन कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों को बड़ी राहत मिली है। सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 174 रुपये से 183.50 रुपये तक की कटौती की है। हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसकी कीमतें पहले की तरह ही बरकरार रहेंगी।
नई दरों के अनुसार दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में सबसे अधिक 183.50 रुपये की कमी की गई है। इसके बाद अब यह सिलेंडर 3,113.50 रुपये के बजाय 2,930 रुपये में उपलब्ध होगा। लखनऊ और पटना में भी 183.50 रुपये की कटौती लागू की गई है, जबकि कोलकाता में 174 रुपये की राहत दी गई है।
इंडियन ऑयल द्वारा जारी संशोधित कीमतों के अनुसार पटना में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1,031.50 रुपये में ही मिलता रहेगा। वहीं, 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 3,227 रुपये में उपलब्ध होगा।
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कमी से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को राहत मिलने की उम्मीद है, जबकि घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल गैस की कीमतों में किसी प्रकार की राहत नहीं मिली है।
NGV PRAKASH NEWS