दोस्ती, प्यार, गैंग रेप :प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिक के साथ किया गैंगरेप

जी.पी. दुबे
97210 711 75

प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर नाबालिक के साथ किया गैंगरेप

मैनपुरी 16 दिसंबर 24.
मैनपुरी से ऐसा हैरान करने वाला मामला आया है, जहां दोस्ती, प्यार उसके बाद दोस्तों के संग नाबालिक के साथ गैंगरेप किया गया |

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ने फेसबुक पर दोस्ती की और धीरे-धीरे नाबालिक किशोरी को अपने प्रेम जाल में फसाया |
जाल में फंसने के बाद आरोपी ने किशोरी के साथ सेक्स की घटना को अंजाम दिया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया |
उसके बाद अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा |

पूरा मामला शहर के कोतवाली क्षेत्र का है जहां पर एटा के रहने वाले एक युवक ने फेसबुक के द्वारा फर्रुखाबाद के रहने वाली एक नाबालिक लड़की से दोस्ती की | उसके बाद दोनों में लगातार बातचीत होती रही |
धीरे-धीरे युवक उसे अपनी प्रेम जाल में फसता गया और एक दिन मिलने के लिए उसे मैनपुरी बुलाया |
युवक के प्रेम में पड़ी किशोरी की एक बहन मैनपुरी में रहती थी | किशोरी ने अपने पिता को मैनपुरी जाने के लिए मनाया और वह अपनी बहन के घर मैनपुरी आ गई |
इस दौरान उसकी युवक से बातें होती रही और युवक के बताने के अनुसार वह बहन से बाजार जाने के बहाने युवक से मिलने चली गई |
युवक ने उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई और अपने दो दोस्तों के साथ बड़ी-बड़ी उसके साथ दुष्कर्म किया |
इस दौरान आरोपी द्वारा उसका अश्लील वीडियो भी बनाया गया |
बाद में आरोपी उसे अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा |
परेशान होकर नाबालिक ने पूरी बात परिजनों को बतायी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *