बर्थडे पार्टी में बुलाकर पिलाया पेशाब, किया अमानवीय कार्य बनाया वीडियो और दी वायरल करने की धमकी लड़के ने किया सुसाइड

जी.पी. दुबे
97210 71175

बर्थडे पार्टी में बुलाकर नंगा करके मारा,पिलाया पेशाब बनाया वीडियो और थे वायरल करने की धमकी लड़के ने किया सुसाइड

👉 परिजनों ने लगाया पुलिस पर गंभीर आरोप…

बस्ती 23 दिसंबर 24.
बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है | जहां अपने मामा के घर रह रहे 17 वर्षीय लड़के का दबंगों द्वारा नंगा करके पिटाई करने, उसके मुंह पर पेशाब करने तथा उसके गुदा में डंडा डालने और इसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी के कारण लड़के ने आज सुबह फांसी लगा लिया |

👉 मां का आरोप.. पुलिस ने किया होता करवाही तो जिंदा होता उसका लड़का…

👉 इसके पहले भी भारी निरीक्षक कप्तानगंज दीपक कुमार दुबे के ऊपर लग चुका है लापरवाही का रूप..

मुकामी थाने पर सुनवाई न होने के कारण परिजन लाश लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आए |
परिजनों का आरोप है कि लगातार 4 घंटे थाना कप्तानगंज पर रहने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके कारण उन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय आना पड़ा |

परिजनों के अनुसार घटना 20 दिसंबर की शाम की है जब बर्थडे पार्टी में आरोपियों द्वारा आदित्य 17 वर्ष को बुलाया गया और आरोपियों द्वारा उसके साथ बदतमीजी करते हुए उसको नंगा कर मारा उसके गुदा में डंडा भी डाला गया | उसके ऊपर पेशाब भी किया गया | इन सब का वीडियो भी कथित रूप से उन लोगों ने बनाया | जिसको वायरल करने की धमकी लड़के को दी जा रही थी |
परिजनों के अनुसार उन्होंने 21 दिसंबर को इसकी सूचना लिखित रूप से थाने पर जाकर वहां मौजूद किसी कांस्टेबल को दिया गया था | लेकिन इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई | और आज 23 दिसंबर को सुबह लड़के के द्वारा परेशान होकर आत्महत्या कर लिया गया |
परिजनों का कहना है कि यदि पुलिस ने कार्यवाही की होती तो आज उनका लड़का जिंदा होता |
परिजनों द्वारा लिखित रूप से चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है |
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर परिजनों द्वारा लाश को लेकर पहुंचने के बाद तीन थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंची |
क्षेत्राधिकारी सदर सतेंद्र भूषण त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी द्वारा यह आश्वासन दिए जाने के बाद की 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, परिजन लाश का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए |
क्षेत्राधिकारी सदर सतेंद्र भूषण त्रिपाठी ने प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज को निर्देश देते हुए कहा कि टीम गठित करते हुए आरोपियों के ऊपर तत्काल कार्यवाही करें |

यहां सबसे खास बात यह है कि काफी देर तक पर जरूर द्वारा लाश लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर धरना दिया गया परंतु उसके बाद भी अधिकारी बाहर नहीं आया

यहां बताते चलें कि आदित्य अपने मामा के घर ग्राम कोइलपुरा थाना कप्तानगंज बस्ती में रहा करता था |

👉👉 आगे कार्रवाही की खबर मिलने पर खबर किया जाएगा अपडेट

👉 मामले में पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने प्रभारी निरीक्षक थाना कप्तानगंज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया..

👉 घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *