
जी. पी. दुबे
97210 71175
👉 अपने सख्त तेवर के लिए पहचाने जाने वाले डीआईजी दिनेश कुमार पी ने मीटिंग के दौरान दिए सख्त निर्देश
👉 *यहां बताते चलें कि डीआईजी द्वारा कप्तानगंज थाना क्षेत्र में किशोर के द्वारा आत्महत्या मामले में स्वत: संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक को प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज दीपक दुबे के ऊपर कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे.इसके बाद पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया*
बस्ती 24 दिसंबर 24.
पुलिस लाइन सभागार में दिनांक 23 दिसंबर 2024 को समय रात्रि 9 बजे पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा आयोजित अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता परिक्षेत्रीय पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) दिनेश कुमार पी. ने की।
बैठक में पुलिस अधिकारियों और थानाध्यक्षों को अपराध नियंत्रण एवं जनसमस्याओं के समाधान हेतु सख्त निर्देश दिए गए। डीआईजी ने कहा कि—
- थानाध्यक्षों के कार्यों में सुधार की आवश्यकता:
सभी थानाध्यक्ष अपने कार्यों में जिम्मेदारी और जवाबदेही का प्रदर्शन करें।
आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं पर विशेष सतर्कता बरती जाए।
- अपराध नियंत्रण पर विशेष जोर:
अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।
लापरवाह थानाध्यक्षों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी।
- जनसुनवाई की गुणवत्ता में सुधार:
पीड़ितों की समस्याओं का समाधान प्राथमिक स्तर पर किया जाए।
जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाया जाए।
- महिला एवं बाल अपराध पर त्वरित कार्रवाई:
महिला अपराधों के मामले लंबित न रखें।
पाक्सो एक्ट और महिला सुरक्षा मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।
- साइबर अपराध एवं डिजिटल सुरक्षा:
साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए ‘डिजिटल वॉरियर्स’ की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सूचना प्रसारण में पारदर्शिता रखी जाए।
- ऑपरेशन कन्विक्शन और ऑपरेशन त्रिनेत्र:
चिन्हित मुकदमों में अभियुक्तों को सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी की जाए।
अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए।
- आगामी त्योहारों और धार्मिक आयोजनों की तैयारियां:
मकर संक्रांति और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए विशेष सतर्कता रखी जाए।
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाए।
- अच्छे कार्यों का प्रोत्साहन:
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
मीटिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह,क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी,कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी,ह्ररैया संजय सिंह, रुधौली सहित समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, यातायात प्रभारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
NGV PRAKASH NEWS
(आपके साथ, हर खबर पर नजर)

