
Gyan Prakash Dubey
हाथरस: छात्र की हत्या मामले में नया मोड़, साथी छात्र दोषी करार
हाथरस 26 दिसंबर 24.
डीएल पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में तीन महीने पहले कक्षा दो के छात्र कृतार्थ की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पाया गया कि हत्या उसी हॉस्टल में रहने वाले मथुरा निवासी 14 वर्षीय छात्र ने की थी।
हत्या के पीछे चौंकाने वाली वजह
आरोपित छात्र का स्कूल में मन नहीं लग रहा था और वह घर जाना चाहता था। उसने मोबाइल पर एक वीडियो देखा, जिसमें बताया गया था कि अगर किसी छात्र की मौत हो जाए तो स्कूल बंद हो जाता है। इसी सोच के चलते उसने 22 सितंबर की रात कृतार्थ का गला गमछे से घोंट दिया |
पुलिस ने आरोपित को बाल सुधार गृह भेजा
जांच में बलि देने की कहानी झूठी साबित हुई। न्यायालय ने जेल भेजे गए स्कूल प्रबंधक दिनेश बघेल, उनके पिता जशोदन सिंह उर्फ भगतजी, शिक्षक रामप्रकाश सोलंकी, लक्ष्मण सिंह और वीरपाल सिंह को जमानत दे दी है।
नोएडा निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर श्रीकृष्ण का नौ वर्षीय बेटा कृतार्थ स्कूल के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था। 23 सितंबर की सुबह जब योग शिक्षक बच्चों को नीचे बुला रहे थे, तब कृतार्थ नहीं आया। जब उसे जगाने के लिए ऊपर गए तो वह अचेत अवस्था में मिला।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह हुआ कि जशोदन सिंह, जो एक तांत्रिक बताया गया, ने बलि के लिए हत्या कराई। लेकिन बाद में जांच ने इस आशंका को खारिज कर दिया।
आरोपित छात्र ने बताया कि वह हाल ही में स्कूल में आया था और स्कूल में मन नहीं लग रहा था। घटना वाले दिन उसने सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए और रात में कृतार्थ की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह दूसरे छात्र के बिस्तर पर जाकर सो गया।
इस घटना के बाद से स्कूल बंद है और पुलिस मामले की पूरी जांच में जुटी हुई है।
(NGV PRAKASH NEWS के लिए विशेष रिपोर्ट)

