
Gyan Prakash Dubey
प्रेमी संग जहर खाकर जान देने की कोशिश—पति ने खोले कई राज
अलीगढ़, 27 दिसंबर 2024।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक प्रेमी युगल द्वारा जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश का मामला सामने आया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद महिला के पति ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
घटना अलीगढ़ के एक इलाके की है, जहां महिला के पति ने ससुराल पक्ष पर बड़े आरोप लगाए हैं। पति का कहना है कि उसकी पत्नी का पहले से किसी अन्य शख्स के साथ प्रेम संबंध था, जिसे ससुराल वालों ने छुपाया। शादी के बाद भी पत्नी का यह रिश्ता जारी रहा।
👉प्रेमी से कई बार हुई प्रेग्नेंट—पति का दावा
पति ने बताया कि उसकी पत्नी ने प्रेमी से कई बार संबंध बनाए और वह कई बार गर्भवती भी हुई। सास को इस पूरे मामले की जानकारी थी, लेकिन उन्होंने इसे छुपाया। बार-बार गर्भवती होने के बाद महिला ने कई बार गर्भपात भी करवाया।
पति ने बताया कि शादी के पांच साल बाद उसे पत्नी पर शक तब हुआ जब ससुराल के ही एक सदस्य ने इस संबंध का खुलासा किया। उसने पत्नी से इस बारे में बात करने की कोशिश की, लेकिन महिला ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया |
बृहस्पतिवार को महिला अचानक घर से गायब हो गई। पति ने बताया कि उसका फोन भी बंद आ रहा था। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बाद में खबर मिली कि उसने अपने प्रेमी के साथ जहर खा लिया है।
पुलिस का कहना है कि महिला और उसका प्रेमी अभी गंभीर हालत में हैं। उनके होश में आने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे।


