
प्रदीप बनकर मुस्लिम युवक ने आदिवासी युवती का किया शोषण
खरगोन, 29 दिसंबर 2024
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मुस्लिम युवक ने हिंदू नाम रखकर आदिवासी युवती को प्रेम जाल में फंसाया और फिर दुष्कर्म किया। आरोपी मोहसिन मुल्तानी पर मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021, दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल
आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। इस मामले में पीड़िता की रूममेट के खिलाफ भी पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी रूममेट ने आरोपी को हिंदू नाम प्रदीप सोलंकी के रूप में परिचित कराया था।
परिवार और हिंदू संगठन पहुंचे पुलिस के पास
पीड़िता अपने पिता और भाई के साथ पुलिस स्टेशन पहुंची, जहां हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी जमा हो गए। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया।
लव जिहाद का आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह ‘लव जिहाद’ का शिकार हुई है। मोहसिन ने हिंदू नाम अपनाकर युवती को प्रेम के जाल में फंसाया और बाद में उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने आरोपी मोहसिन मुल्तानी को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी है। साथ ही पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस अब इस मामले में सभी सबूत जुटाकर आरोपी के खिलाफ चार्जशीट तैयार करेगी।
NGV PRAKASH NEWS


