
जी.पी.दुबे
97210 711 75
किडनी खराब, लेकिन रिपोर्ट आई नॉर्मल – मरीज की हुई मौत
NGV PRAKASH NEWS
बस्ती (उत्तर प्रदेश) 4 जनवरी 25. बस्ती मेडिकल कॉलेज में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज को जांच में नॉर्मल रिपोर्ट दे दी गई। इस लापरवाही ने मरीज के जीवन को खतरे में डाल दिया और मरीज की इलाज में देरी होने की वजह से मृत्यु हो गई |
इस वाकया ने मेडिकल कॉलेज की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जहां मेडिकल कॉलेज जैसे स्थान पर मरीज एक विश्वास लेकर जाता है,लेकिन इस तरह की लापरवाही से कितने मरीज की जान जा सकती है यह एक जांच का विषय है |
राहुल त्रिवेदी नामक मरीज, जिनकी किडनी की समस्या थी, बृहस्पतिवार को पेशाब रुक जाने के कारण जांच के लिए बस्ती मेडिकल कॉलेज पहुंचे। ओपीडी में मेडिसिन विभाग के डॉक्टर बी एल कनौजिया नें आवश्यक जांचें लिखी , लेकिन मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी रिपोर्ट में किडनी को सामान्य बताया गया। रिपोर्ट पर भरोसा कर मरीज ने इलाज में देरी कर दी, जिससे उनकी हालत बिगड़ती चली गई।
कुछ समय बाद जब मरीज की पत्नी प्रतिमा त्रिवेदी ने रिपोर्ट पर संदेह जताया, तो उन्होंने दोबारा जांच करवाई। इस बार किडनी में गंभीर खराबी का पता चला, जिससे पूरे परिवार में हड़कंप मच गया।
प्रतिमा त्रिवेदी ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय पर सही रिपोर्ट मिल जाती, तो उनके पति का इलाज जल्द शुरू हो सकता था। गलत रिपोर्ट के कारण इलाज में देरी हुई, जिससे उनके पति की स्थिति गंभीर हो गई।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने कहा—
“जांच में गलत रिपोर्ट देना गंभीर मामला है। इसकी उच्चस्तरीय जांच करवाई जाएगी। अगर लापरवाही सामने आई, तो संबंधित कर्मचारियों और डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई होगी।”
राहुल त्रिवेदी की स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें डायलिसिस पर रखा गया । लेकिन समय पर सही रिपोर्ट न मिलने के कारण उनके इलाज में देरी हुई, जिससे अब स्थिति और गंभीर हो गई और मरीज की मौत हो गई |
NGV PRAKASH NEWS

