तेरी बीवी मुझसे प्यार करती है मैं उससे ले जाऊंगा तू रोक नहीं पाएगा- प्रेमी ने दिया खुला चैलेंज

Gyan Prakash Dubey

बारां में अवैध प्रेम संबंध बने दोहरी हत्या की वजह—पति ने पत्नी और उसके प्रेमी को उतारा मौत के घाट

बारां (राजस्थान):
प्यार जब हद से गुजर जाता है, तो वह जुनून बन जाता है और कभी-कभी यह जुनून खूनी खेल में तब्दील हो जाता है। राजस्थान के बारां जिले के अंता थाना क्षेत्र में ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति गणेश मेवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार
बारां जिले के धाकड़खेड़ी गांव की रहने वाली रिंकी मेवाड़ा (30) की शादी 12 साल पहले गणेश मेवाड़ा से हुई थी। शादीशुदा रिंकी के दो बच्चे भी थे। लेकिन करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात कोटा के 20 वर्षीय युवक गौरव हाड़ा से हुई, जो अक्सर गांव में अपने रिश्तेदारों से मिलने आता था।

मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और यह दोस्ती धीरे-धीरे अवैध प्रेम संबंध में बदल गई। रिंकी ने पति गणेश से झूठ बोलकर गौरव से मिलना शुरू कर दिया। कभी वह गांव में मिलते, तो कभी कोटा जाकर एक-दूसरे के साथ समय बिताते।

गणेश को जब पत्नी के अवैध संबंधों के बारे में पता चला, तो उसने दोनों को समझाने की कोशिश की। लेकिन रिंकी और गौरव के सिर पर प्यार का भूत सवार था। दोनों ने गणेश की बातों को नजरअंदाज कर दिया और मिलना-जुलना जारी रखा।

गौरव ने तो हद ही पार कर दी। उसने गणेश को फोन कर धमकी दे डाली कि—

“तेरी पत्नी मुझसे प्यार करती है। अब वह मेरी है और मैं उसे ले जाऊंगा।”

गौरव की धमकियों से गणेश का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने इस प्रेम कहानी को खौफनाक अंजाम देने की ठान ली।

2 जनवरी की रात गणेश ने गौरव को फोन करके घर बुलाया। गौरव भी बेखौफ होकर मिलने पहुंच गया। वह अपने दोस्तों के साथ गांव आया, लेकिन उन्हें बाहर ही रोक दिया। गौरव ने कहा कि वह रिंकी से मिलकर फोन करेगा।

जैसे ही गौरव अकेला रिंकी के घर पहुंचा, वहां पहले से धारदार हथियार लेकर बैठा गणेश ने उस पर हमला कर दिया। खून से लथपथ गौरव मौके पर ही गिर पड़ा।

पत्नी ने बचाने की कोशिश की, लेकिन…

रिंकी ने जब अपने प्रेमी गौरव पर हमला होते देखा, तो वह उसे बचाने दौड़ी। लेकिन गुस्से में पागल गणेश ने रिंकी को भी नहीं छोड़ा। उसने पत्नी पर भी हमला कर दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया।

हत्या को अंजाम देने के बाद गणेश मौके से फरार हो गया। पुलिस को जब सूचना मिली, तो घटनास्थल पर खून से लथपथ दोनों के शव पड़े मिले। जांच के दौरान पुलिस को सबसे पहले रिंकी के पति पर शक हुआ।

पुलिस ने इलाके में छानबीन शुरू की और कुछ ही घंटों में गणेश को पकड़ लिया। जब उससे पूछताछ हुई, तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *