500 दे कर किया 80000 का सौदा: उसके बाद

जी.पी.दुबे
97210 711 75

मुंबई, 5 जनवरी 2025
देश में अवैध बांग्लादेशियों की घुसपैठ बड़ा मुद्दा बन गई है। झारखंड और दिल्ली चुनावों के बाद अब महाराष्ट्र में भी यह मामला गर्मा गया है। इसी बीच मुंबई के घाटकोपर पुलिस ने 13 अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी बांग्लादेशी नालासोपारा इलाके में अवैध रूप से रह रहे थे।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देशभर में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। जांच के दौरान पहले एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद 13 अन्य अवैध नागरिकों का पता चला। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

500 रुपये में फर्जी आधार कार्ड तैयार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ दिन पहले भिवंडी में एक बांग्लादेशी ने 500 रुपये देकर फर्जी आधार कार्ड बनवाया था। इसके बाद उसने खुद को भारतीय नागरिक बताते हुए पुणे में बसने की कोशिश की। जांच में खुलासा हुआ कि वह चार रोहिंग्याओं के साथ जुलाई में म्यांमार से बांग्लादेश होते हुए भारत आया था।

80 हजार रुपये में खरीदी जमीन

पिंपरी चिंचवड़ पुलिस की एटीएस ने जांच में पाया कि इन अवैध नागरिकों में से एक, एम. खान ने पुणे के गांधीनगर इलाके में 80 हजार रुपये में जमीन खरीदी। उसने उस पर घर बनाकर भारतीय पहचान के साथ बसने की योजना बनाई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एम. खान और उसके साथियों को हिरासत में ले लिया।

फर्जी पासपोर्ट गिरोह का भंडाफोड़

गौरतलब है कि हाल ही में पश्चिम बंगाल पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट गिरोह के मास्टरमाइंड मनोज गुप्ता को गिरफ्तार किया था। मनोज गुप्ता पिछले दस वर्षों से टूर-ट्रैवल व्यवसाय की आड़ में पासपोर्ट धोखाधड़ी कर रहा था। अब तक वह 100 से ज्यादा बांग्लादेशी नागरिकों को जाली भारतीय पासपोर्ट के जरिए विदेश भेज चुका है।

(IANS इनपुट )
NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *