
Gyan Prakash Dubey
चाची-भतीजे के पवित्र रिश्ते पर लगा कलंक, शादी ने मचाया हड़कंप
हजारीबाग 6 जनवरी 25.
झारखंड के हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां चाची और भतीजे ने शादी रचाकर पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया। इस घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई है।
मां ने लगाई न्याय की गुहार
पीड़ित युवक की मां मानतो देवी ने इचाक थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी 35 वर्षीय रिश्ते की चाची गुड़िया देवी, जिन्होंने पहले पति को खो दिया था, ने उनके बेटे अनिल तुरी को बहला-फुसलाकर शादी कर ली।
मां का आरोप— बेटा छीन लिया
मानतो देवी ने बताया कि जब वह अपने बेटे से मिलने गईं, तो गुड़िया देवी ने मिलने से मना कर दिया। गांव के लोगों ने भी इस रिश्ते को अवैध मानते हुए विरोध जताया है। मानतो देवी का कहना है कि उनका बेटा ही उनके बुढ़ापे का सहारा था, लेकिन अब गुड़िया देवी ने उसे उनसे छीन लिया है।
पुलिस से की कार्रवाई की मांग
मानतो देवी ने आरोप लगाया कि इस शादी को करवाने में मंगरी देवी और बतिसिया देवी ने मदद की है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में गुड़िया देवी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
अनिल तुरी ने भी मांगा घर में प्रवेश
दूसरी ओर, अनिल तुरी ने भी थाना में आवेदन देकर घर में प्रवेश दिलाने की गुहार लगाई है। इस मामले को लेकर गांव के मुखिया प्रतिनिधि दयानंद कुमार ने कहा कि यह घटना समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है और इस पर पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी।
टीम NGV PRAKASH NEWS

