Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

पति को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली पत्नी गिरफ्तार, अवैध संबंध और घरेलू विवाद के बीच सामने आई सुपारी की साजिश
बस्ती, 08 सितंबर 2026।
छावनी थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घरेलू विवाद, कथित अवैध संबंध और पति पर बनाए जा रहे दबाव के चलते रामबहाल यादव ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा भी बरामद किया है।
क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह नें प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घटना का खुलासा करते हुये बताया की 03 सितंबर 2026 की शाम करीब 6:45 बजे ग्राम बहुरहवा में रामचहल यादव पुत्र स्वर्गीय रामघनी, उम्र करीब 50 वर्ष, के कमरे की ओर से गोली चलने जैसी आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर उनकी पत्नी इन्द्रावती रोती-बिलखती हुई घर से मृतक की बनी हुई दुकान की तरफ पहुंची और वहां मौजूद दुकानदारों व लोगों को बताया कि उसके पति ने खुद को गोली मार ली है।
इसके बाद लोगों ने मौके पर पहुंचकर देखा कि रामचहल के सिर से खून निकल रहा था। उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
मामले की गहराई से जांच करने पर पुलिस को पता चला कि रामचहल नशे का सेवन करते थे। पुलिस के अनुसार, उनकी पत्नी इन्द्रावती उनसे अपनी जमीन बेचकर दुकान बनवाने और अपने बच्चों के भविष्य के लिए रुपये देने का दबाव बनाती थी। इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस का दावा है कि इन्द्रावती के दबाव के कारण रामचहल काफी परेशान रहते थे और घटना वाले दिन भी उन्होंने शराब पी थी।
जांच में यह भी सामने आया कि इन्द्रावती कथित तौर पर रामचहल पर लगातार दबाव बना रही थी। पुलिस के अनुसार, इसी दबाव के चलते रामचहल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इन्द्रावती ने घटना से संबंधित तमंचे को छिपा दिया था और पूछताछ में इसे स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक अदद अवैध तमंचा बरामद कर लिया।
इस मामले में थाना छावनी पर मु0अ0सं0 185/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर इसमें धारा 108 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने आरोपी इन्द्रावती को 08 सितंबर 2026 की सुबह 8:45 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी
इन्द्रावती देवी, पत्नी रामचहल यादव, निवासी ग्राम बहुरहवा, थाना छावनी, जनपद बस्ती।
घटना में प्रयुक्त 01 अदद अवैध तमंचा, 315 बोर,01 अदद फायरशुदा खोखा कारतूस बरामद हुआ |
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
प्रभारी निरीक्षक छावनी राणा देवेन्द्र प्रताप सिंह, व0उ0नि0 सत्येन्द्र यादव, उ0नि0 सभाजीत मिश्रा तथा हे0का0 संदीप कुमार, का0 अभिषेक सिंह, का0 राजीव रंजन सिंह, का0 शिल्पू जायसवाल और म0का0 खुशबू राठौर शामिल रहे।
NGV PRAKASH NEWS