Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में वांछित युवक गिरफ्तार
बस्ती, 08 सितंबर 2026।
पैकोलिया थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, पैकोलिया थाना क्षेत्र के विछिया मिश्र निवासी सूरज कुमार (26) के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 136/2026 में धारा 69/351(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत के मुताबिक, अभियुक्त की पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद वह अपनी बहन की सहेली, जो मामले की वादिनी/पीड़िता है, से करीब पांच-छह महीने से बातचीत कर रहा था। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान अभियुक्त ने एक अन्य युवती से भी सगाई कर ली। पीड़िता ने अभियुक्त के खाते में 80 हजार रुपये दिए जाने का भी आरोप लगाया। पीड़िता की लिखित तहरीर के आधार पर पैकोलिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस टीम ने मंगलवार को करीब 13:30 बजे बैरिहवा तिराहे से अभियुक्त सूरज कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय बस्ती रवाना कर दिया गया।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद, उपनिरीक्षक रामकलेश चौहान, कांस्टेबल आतिश गुप्ता, कांस्टेबल जयेश कुमार खरवार तथा महिला कांस्टेबल अस्मिता गौतम शामिल रहीं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद के नेतृत्व में की गई।
NGV PRAKASH NEWS