
जी. पी. दुबे
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 आईपीएस और 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले
लखनऊ 8 जनवरी 25.
उत्तर प्रदेश सरकार ने नए साल के पहले सप्ताह में पुलिस और प्रशासनिक विभागों में बड़ा फेरबदल किया है। इस फेरबदल में 6 डीआईजी समेत 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके अलावा 11 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं। सरकार ने पदोन्नति पाए अधिकारियों को उनके वर्तमान कार्यस्थल पर ही नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले:
पुलिस विभाग में किए गए बदलावों के तहत 2010 और 2011 बैच के 6 आईपीएस अधिकारियों को एसपी से डीआईजी के पद पर प्रोन्नत किया गया है। इन अधिकारियों में—
डॉ. धर्मवीर सिंह (2010 बैच)
अजय कुमार (2011 बैच)
डॉ. अरविंद चतुर्वेदी
दिनेश सिंह
अरविंद कुमार मौर्य
सुभाष चंद्र शाक्य शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, पीपीएस संवर्ग से आईपीएस संवर्ग में पदोन्नति पाने वाले 8 अधिकारियों को एसपी के पद पर तैनाती दी गई है। इन अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं—
समीर सौरभ
मु. इरफान अंसारी
रश्मि रानी
लक्ष्मी निवास मिश्रा
राजेश कुमार श्रीवास्तव
विश्वजीत श्रीवास्तव
अमृता मिश्रा
मायाराम वर्मा।
पुलिस अधीक्षकों की तैनाती में बदलाव:
इस फेरबदल से एक दिन पहले सरकार ने 8 जिलों के पुलिस कप्तान सहित 17 आईपीएस अधिकारियों की तैनाती बदली थी। जिन जिलों में नए पुलिस अधीक्षक तैनात किए गए, वे हैं—
मीरजापुर
लखीमपुर खीरी
सुलतानपुर
मैनपुरी
बस्ती
कन्नौज
अमरोहा
भदोही
छह आईपीएस अधिकारी ऐसे हैं, जिन्हें एक जिले से हटाकर दूसरे जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।
डीजी स्तर पर बड़ा बदलाव:
31 दिसंबर को पुलिस महानिदेशक सीबीसीआईडी एसएन साबत के सेवानिवृत्त होने के बाद खाली हुए पद को दीपेश जुनेजा को सौंपा गया है। जुनेजा को डीजी अभियोजन का कार्यभार भी दिया गया है।
वहीं, डाॅ. संजीव गुप्ता का तबादला निरस्त कर दिया गया है। उन्हें पहले अपर पुलिस महानिदेशक/सचिव गृह से अपर पुलिस महानिदेशक स्थापना और पुलिस महानिदेशक के जीएसओ पर नियुक्त किया गया था।
11 आईएएस अधिकारियों का तबादला:
पुलिस विभाग के साथ-साथ शासन ने 11 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र भी बदले हैं। प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं—
कानपुर के मंडलायुक्त अमित गुप्ता को स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के प्रमुख सचिव और महानिरीक्षक निबंधन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
आजमगढ़ और कानपुर मंडलायुक्तों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
मतदाता सूची प्रकाशन के बाद और जिलों में बदलाव संभव:
मंगलवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन हो चुका है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही कई जिलाधिकारियों के तबादले भी किए जा सकते हैं।
NGV PRAKASH NEWS

