साली के साथ शादी का रिश्ता लेकर पहुंचा उसके घर.. साली के घर वालों ने उसे..


प्रेमिका से शादी करने पहुंचा युवक, परिजनों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
घटना बागपत के मुकीमपुर गांव की, एक आरोपी गिरफ्तार

बागपत, 30 अप्रैल 2025
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां प्रेमिका से शादी का प्रस्ताव लेकर पहुंचे युवक को उसके परिजनों ने पीट-पीटकर मार डाला। मामला थाना बिनौली क्षेत्र के मुकीमपुर गांव का है।

मृतक युवक की पहचान अनिल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मुज़फ्फरनगर जिले के इटावा गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, अनिल को अपने ही भाभी की चचेरी बहन यानी साली से प्रेम हो गया था। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। अनिल इस रिश्ते को शादी में बदलना चाहता था और इसी सिलसिले में सोमवार रात वह प्रेमिका के गांव मुकीमपुर पहुंचा।

बताया जा रहा है कि जब अनिल ने लड़की के परिजनों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो वे भड़क उठे। बातचीत का माहौल जल्द ही विवाद में बदल गया और फिर परिजनों ने अनिल पर लाठियों-डंडों से हमला कर दिया। बुरी तरह घायल अनिल वहीं ज़मीन पर गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात कर शांति व्यवस्था बनाए रखी गई है।

NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *