मां ने कमरे में ले जाकर अपने 10 वर्ष के बेटे का घोट दिया गला

Gyan Prakash Dubey

मां ने सिजोफ्रेनिया की गिरफ्त में आकर बेटे की हत्या की, इलाके में सनसनी

मुंबई, 11 जनवरी।
मुंबई के बांद्रा ईस्ट के खेरवाड़ी इलाके में एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक मां ने मानसिक बीमारी सिजोफ्रेनिया से ग्रस्त होने के चलते अपने 10 वर्षीय बेटे की मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला अपने पति, जो आबकारी विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत हैं, और दो बच्चों के साथ खेरवाड़ी में रहती थी। घटना के वक्त पति ड्यूटी पर थे, और घर पर केवल महिला और उसके बच्चे मौजूद थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार
घटना 10 जनवरी रात करीब 8 बजे की है। महिला ने अपने बेटे को बेडरूम में ले जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। बेटी ने अंदर से आ रही आवाजों को सुनकर दरवाजा खटखटाया, लेकिन मां ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद उसने पड़ोसियों को बुलाया और पुलिस को सूचित किया गया। जब पुलिस ने दरवाजा खोला, तो देखा कि चार्जर के तार से बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी।

डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित किया

बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, महिला पिछले डेढ़ साल से मानसिक बीमारी सिजोफ्रेनिया का इलाज करा रही थी।

मनोचिकित्सक के अनुसार सिजोफ्रेनिया के मरीजों के इलाज में परिवार की भूमिका अहम होती है। अगर महिला सही तरीके से दवा नहीं ले रही थी या इलाज में लापरवाही हुई, तो यह घटना उसके मानसिक अस्थिरता का परिणाम हो सकती है।

खेरवाड़ी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच जारी है और इस बात की पुष्टि कर रही है कि इलाज में कोई चूक हुई थी या नहीं।

NGV PRAKASH NEWS

  • Gyan Prakash Dubey

    👉NGV PRAKASH NEWS.This Portal Registred from MSME and Department of Information and Broadcasting Government of India. For any query please contact me on 9721071175. 👉 वेबसाइट में प्रकाशित किसी भी समाचार का उत्तरदायित्व पूरी तरह संवाददाता, समाचारों का इनपुट देने वाले का होगा | NGV PRAKASH NEWS या संपादक का कोई उत्तरदायित्व नहीं होंगा | 👉 विज्ञापन या किसी प्रकार का फोटो देने पर पूरा उत्तरदायित्व देने वाले का होगा NGV PRAKASH NEWS या इसके संपादक का कोई उत्तरदायित्व नहीं होगा..

    Related Posts

    बिहार में सत्ता की बाजी किसके हाथ- अब बस कुछ घंटों का इंतजार..

    👉NGV PRAKASH NEWS की विशेष रिपोर्ट…. ⏩ क्या सच होंगे एग्जिट पोल… ⏩ एनडीए फिर बनाएगी सरकार या बाजी लगेगी महागठबंधन के हाथ… ⏩ इसके पहले भी एग्जिट हो पोल…

    Read more

    पुलिस विभाग के दो पुलिस अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार..

    NGV PRAKASH NEWS उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के दो बड़े खुलासे—उपर निरीक्षक और सहायक/एमटीएस स्वैच्छिक रिश्वत लेते गिरफ्तार उत्तर प्रदेश। 13 नवंबर 2025।प्रदेश में भ्रष्टाचार-रोधी अभियानों को नई गति मिली…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार में सत्ता की बाजी किसके हाथ- अब बस कुछ घंटों का इंतजार..

    पुलिस विभाग के दो पुलिस अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार..

    4 साल के प्रेम का प्रेमिका नें सड़क पर कराया अंत.

    नलकूप चालक का फंदे से लटका मिला शव.. आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं..

    भीषण सड़क हादसा :कई गाड़ियां जल कर हुई राख,6 की मौत कई घायल..

    लाल किले के पास हुए धमाके के पीछे ‘उमर नबी मॉड्यूल- आजमगढ़ से भी जुड़े तार..Umar Nabi Was Planning a 26/11-Style Attack on Babri Demolition Anniversary-Conection with Azamgarh..

    बेटे की पबजी खेलने के लत से परेशान मां ने किया आत्महत्या..

    रील के चक्कर में ट्रेन में नहाना पड़ा महंगा -हुई यह कार्यवाही..

    लालगंज थाना क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर कब्जा: अब भीम युवा वाहिनी ने भी की कार्यवाही की मांग…

    पहले तो सपेरे को सांप से डसवाया- जबरन रखा बैठाये… उसके बाद जो हुआ उसे जान फैल गई आंखें..