मौसम अपडेट: 18 जनवरी तक रहेगी सर्दी की सितम,इन जिलों में हो सकती है ओलों के साथ बारिश

जी.पी.दुबे
97210 711 75

शीतलहर से ठंड का कहर जारी, जनजीवन प्रभावित

लखनऊ 15 जनवरी 25.
शीतलहर का असर देशभर में महसूस किया जा रहा है। बुधवार की सुबह कई इलाकों में घने कोहरे और बर्फीली हवा के साथ हुई। मंगलवार को पूरा दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए, और बुधवार को भी स्थिति में सुधार की संभावना कम है। ठंड के कारण लोग दिनभर अलाव के सहारे गर्मी लेते नजर आए। सर्दी से न केवल इंसान बल्कि पशु-पक्षी भी बेहाल हो रहे हैं।

👉उत्तर प्रदेश में मौसम फिर एक बार करवट लेने वाला है। 15 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के साथ गरज चमकने और ओले गिरने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की उम्मीद है। इस अवधि के दौरान प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। यह मौसमी परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हो रहा है। इस विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट और हवाओं की दिशा में बदलाव हो सकता है। बिहार की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में ठंड का प्रकोप बढ़ने वाला है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। पश्चिमी बिहार के जिलों में तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। राज्य के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

👉अगले दिनों सर्दी का सितम रहेगा जारी

कृषि मौसम विज्ञान विशेषज्ञों के अनुसार, 18 जनवरी तक हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। 15 और 16 जनवरी के बीच बूंदाबांदी और कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है। सुबह-शाम कोहरा और दिन में धुंध बनी रहेगी। तापमान 14 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *