मुस्लिम युवती नें हिन्दू युवक से प्रेम विवाह कर किया ऐसा काम की सुनने वाले भी हो गये हैरान…

NGV PRAKASH NEWS


मऊ में प्रेम के नाम पर जबरन धर्म परिवर्तन का सनसनीखेज मामला, खतना कराने और नमाज़ पढ़वाने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

मऊ, उत्तर प्रदेश।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र की जजेज कॉलोनी से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। यहां के रहने वाले विशाल सिंह ने अपनी मुस्लिम प्रेमिका सुनैना परवीन पर न सिर्फ झूठी शादी का जाल बिछाने का आरोप लगाया है, बल्कि यह दावा भी किया है कि दो वर्षों तक उसे बंधक बनाकर जबरन उसका खतना, धर्म परिवर्तन और नमाज़ पढ़ने के लिए मजबूर किया गया।

2022 में क्लीनिक से शुरू हुई प्रेम कहानी, जो बन गई जालसाजी का आधार

विशाल सिंह आजमगढ़ मोड़ स्थित एक डेंटल क्लिनिक में सहायक के रूप में काम करते थे। वहीं उनकी मुलाकात सुनैना परवीन से हुई, जो उसी क्लीनिक में कार्यरत थी। दोनों के बीच 2022 में प्रेम संबंध बने और धीरे-धीरे मामला इतना आगे बढ़ा कि सुनैना विशाल को लेकर अपने घर आंबेडकर नगर के मुरादपुर गांव चली गई।

परिवार से काटा गया संपर्क, दो वर्षों तक प्रताड़ना का आरोप

विशाल के अनुसार, वह लगभग दो वर्षों तक सुनैना के साथ रहा। इसके बाद सुनैना उसे अपने ननिहाल असम ले गई, जहां स्थिति और बिगड़ गई। विशाल ने बताया कि वहां सुनैना के परिवारजन उसे प्रताड़ित करने लगे, उसके ऊपर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और अंततः जबरन उसका खतना करा दिया गया।

यही नहीं, उसे मस्जिद में ले जाकर नमाज़ पढ़ने के लिए मजबूर किया गया और परिवार वालों से उसका पूरा संपर्क भी कटवा दिया गया।

मौका मिलते ही भागकर घर पहुंचा पीड़ित

विशाल ने बताया कि अत्यधिक प्रताड़ना के बीच एक दिन मौका मिला और वह किसी तरह असम से भागकर मऊ अपने घर पहुंच गया। वहां उसने अपने परिवार वालों को पूरा घटनाक्रम बताया।

परिवारजन पहले थाने गए, लेकिन कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की।

पुलिस ने धर्म परिवर्तन की पुष्टि की, जांच तेज

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि यह मामला बेहद गंभीर है और इसमें जबरन धर्म परिवर्तन के तत्व स्पष्ट रूप से सामने आए हैं।

उन्होंने कहा:
“विशाल सिंह डेंटल क्लीनिक में कार्यरत था, जहाँ उसकी मुलाकात सुनैना से हुई। उसने प्रेम जाल में फंसाकर शादी की, फिर उसे जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी।”

इलाके में चर्चा तेज, परिवार में दहशत का माहौल

इस घटना ने जजेज कॉलोनी तथा आस-पास के इलाकों में सनसनी फैला दी है। लोग इसे प्रेम के नाम पर बड़ी साजिश बता रहे हैं। विशाल और उसके परिवारजन अब सुरक्षा और न्याय की मांग कर रहे हैं।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *