प्रेमिका पर जी भर लुटाता था प्यार : लेकिन प्रेमिका पहुंच गई पुलिस स्टेशन

Gyan Prakash Dubey

शादी का झांसा देकर बनाए अश्लील वीडियो, विदेशों में साइट्स पर अपलोड कर कमाए लाखों

देहरादून, 15 जनवरी 2025

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर इलाके से एक गंभीर मामला सामने आया है। एक युवती ने अपने प्रेमी पर आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर उसके अश्लील वीडियो बनाए और उन्हें विदेशों में चलने वाली पोर्न साइट्स पर अपलोड कर लाखों रुपये कमाए। यह मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसका प्रेमी अमित चौहान, जो यूट्यूबर है, ने धोखे से उसके वीडियो बनाए और उन्हें ऑनलाइन बेच दिया। युवती का कहना है कि उसे इस साजिश का पता तब चला जब उनका ब्रेकअप हुआ और दोस्तों ने उसे इस बारे में जानकारी दी।

पीड़िता ने कहा, “मैंने कभी किसी पोर्नोग्राफी वीडियो के लिए सहमति नहीं दी थी। न ही कोई डिजिटल एग्रीमेंट साइन किया था। जब मुझे पता चला कि मेरे वीडियो साइट्स पर अपलोड किए गए हैं, तो मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई।”

सूत्रों के अनुसार, आरोपी अमित चौहान पर पहले भी इस तरह की हरकतें करने के आरोप हैं। वह यूट्यूबर होने के साथ-साथ कई लड़कियों को फंसाकर उनके वीडियो बनाकर अश्लील साइट्स पर अपलोड करता था।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

विकासनगर सीओ भास्कर लाल शाह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है|पीड़िता का मेडिकल करवा लिया गया है और मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस साइबर एक्सपर्ट्स की मदद से अश्लील साइट्स से वीडियो हटाने और आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के अनुसार विदेशों से संचालित अश्लील साइट्स पर कार्रवाई करना एक बड़ी चुनौती है। आरोपी अमित चौहान की तलाश जारी है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *