होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 थाईलैंड और 1 नाइजीरियन महिला शामिल

Gyan Prakash Dubey

होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 थाईलैंड और 1 नाइजीरियन महिला शामिल

हिसार, 15 जनवरी 2025

हरियाणा के हिसार जिले में पुलिस ने एक होटल में चल रहे बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह मामला हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित ‘द रेडवुड होटल’ का है, जहां देह व्यापार का धंधा संचालित हो रहा था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान होटल संचालक राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। रिमांड के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस जांच के अनुसार, होटल संचालक राजकुमार की दिल्ली में एक महिला से जान-पहचान थी। इसी के जरिए उसने संपर्क बनाकर चार थाईलैंड और एक नाइजीरियन महिला को अपने होटल में बुलाया और देह व्यापार का धंधा शुरू कर दिया।

10 जनवरी को पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने एक बोगस ग्राहक को होटल में भेजा। ग्राहक ने लड़की उपलब्ध करवाने की मांग की, जिसे होटल कर्मचारी ने स्वीकार कर लिया। इसके तुरंत बाद पुलिस ने होटल पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान होटल के कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।

पुलिस ने मौके पर मौजूद संचालक राजकुमार और होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान मिले सबूतों के आधार पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया। मंगलवार को राजकुमार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

महिलाओं के खिलाफ अपराध पर हिसार मंडल का रुख

हिसार मंडल में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की रोकथाम और निपटारे में पुलिस ने अहम कदम उठाए हैं।

दुष्कर्म के मामले: 2024 में 209 दर्ज मामलों का निपटारा किया गया।

दहेज हत्या: 24 मामलों में कार्रवाई पूरी की गई।

घरेलू अत्याचार: 612 मामलों का समाधान किया गया।

छेड़खानी: 264 में से 260 मामलों का निपटारा।

अपहरण: 350 में से 329 मामलों में कार्रवाई की गई।

हिसार पुलिस ने अनुसूचित जाति और जनजाति से जुड़े कुल 18 मामलों में भी पूरी कार्रवाई की है। महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *