महिला टीचर ने 13 साल के छात्र के साथ बनाया संबंध दिया बेटे को जन्म

महिला टीचर ने 13 साल के छात्र के साथ बनाए संबंध, दिया बेटे को जन्म

अमेरिका में एक प्राइमरी स्कूल की टीचर ने 13 साल के अपने एक पूर्व छात्र के साथ यौन संबंध बनाया। इस दौरान टीचर गर्भवती हो गई और उसने एक बेटे को जन्म दिया.
न्यू यॉर्क पोस्ट के अनुसार, न्यू जर्सी के एक प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका लॉरा कैरन ने कथित तौर पर 13 साल के एक छात्र के साथ यौन संबंध बनाए थे।
एक स्थानीय न्यूज आउटलेट के अनुसार दोनों 2016 से लेकर 2020 के बीच उसके घर में एक साथ रहते थे।

न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार कैरन की पहली बार बच्चे मुलाकात तब हुई जब वह उसे और उसके भाई को पांचवीं कक्षा में पढ़ाती थी।

लड़के के माता-पिता ने अपने बेटों और बेटी को कैरन के घर पर कुछ रातें बिताने की अनुमति भी दी थी। उस दौरान कैरन ने कथित तौर पर अपने पूर्व छात्र के साथ अनुचित यौन संबंध बनाए और बाद में गर्भवती हो गई।

कैरन ने जब 2019 में बच्चे को जन्म दिया तो उसे समय छात्र की उम्र 13 साल थी और कैरन की उम्र 28 साल थी।
जांचकर्ताओं को कथित यौन शोषण के बारे में तब पता चला जब लड़के के पिता ने दिसंबर में एक फेसबुक पोस्ट देखने के बाद कैरन के बच्चे, खुद और अपने बेटे के बीच समानताएं बताईं।

एक स्थानीय न्यूज आउटलेट ने बताया कि लड़के की बहन ने भी जांच कर रहे अधिकारियों को बताया कि उसे अपने भाई के साथ एक ही कमरे में सोने की याद है, लेकिन जब वह जाग गई तो उसने पाया कि कैरन उसके बिस्तर पर सो रही है। उसने दावा किया कि कैरन ने उसके भाई के साथ सोना तब शुरू किया जब वह 11 साल का था। जांचकर्ताओं को छात्र नें अपने और कैरन के साथ यौन संबंध बताते हुए यह भी बताया कि वह शिक्षिका के बच्चे का पिता है।

कैरन को बुधवार को गिरफ्तार किया गया और उस पर गंभीर यौन उत्पीड़न और एक बच्चे के भविष्य को खतरे में डालने के आरोप है |

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *