धर्म परिवर्तन के बाद धमकी, मुस्लिम मकान मालिक पर केस

धर्म परिवर्तन के बाद धमकी, मुस्लिम मकान मालिक पर केस दर्ज

खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है। यहां एक मुस्लिम दंपति ने अपनी मर्जी से सनातन धर्म अपनाया, लेकिन इसके बाद उन्हें धमकियों का सामना करना पड़ा। दंपति का आरोप है कि उनके मुस्लिम मकान मालिक ने उन्हें धर्म परिवर्तन के कारण जान से मारने की धमकी दी और महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया।

विधि-विधान से अपनाया सनातन धर्म
खंडवा के इमरान और उनकी पत्नी ने 14 जनवरी को महादेवगढ़ में विधि-विधान के साथ सनातन धर्म को अपनाया। धर्म परिवर्तन के बाद इमरान ने अपना नाम बदलकर ईश्वर रख लिया। दोनों पति-पत्नी खंडवा में किराए के मकान में रहते हैं।

मकान मालिक ने दी धमकी
ईश्वर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उनके मकान मालिक इफ्तेखार को उनके धर्म परिवर्तन की जानकारी मिली तो वह गुस्से में आगबबूला हो गया। उसने न केवल उन्हें चौबीस घंटे के अंदर इस्लाम कबूलने की धमकी दी, बल्कि ईश्वर की पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार भी किया।

पुलिस कार्रवाई शुरू
ईश्वर और उनकी पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मकान मालिक इफ्तेखार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ईश्वर का बयान
पुलिस शिकायत के बाद ईश्वर ने कहा, “मैं महादेव का पुत्र हूं और मुझे किसी से डर नहीं है।” दंपति ने भरोसा जताया है कि पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करेगी।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *