देवरिया में 2 महिलाओ नें की शादी ; यह बताया कारण

गोरखपुर की दो महिलाओं ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर किया समलैंगिक विवाह, देवरिया के मंदिर में रचाई शादी

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गोरखपुर की रहने वाली दो विवाहित महिलाओं ने समाज की परवाह किए बिना समलैंगिक विवाह किया। यह शादी देवरिया के प्रसिद्ध नाथ बाबा मंदिर में भगवान शिव को साक्षी मानकर संपन्न हुई। यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पति की प्रताड़ना से परेशान होकर लिया बड़ा कदम
दोनों महिलाएं अपने-अपने पतियों की प्रताड़ना से इस कदर परेशान थीं कि उन्होंने यह साहसिक फैसला लिया। महिलाओं ने बताया कि उनके पति शराब के आदी थे और आए दिन शराब पीकर उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उन्हें घर से निकालने और बेइज्जत करने की धमकियां मिलने लगीं। ऐसी परिस्थितियों से तंग आकर उन्होंने एक-दूसरे का साथ देने का फैसला किया।

मंदिर में रचाई शादी, बदले नाम
गोरखपुर से भागकर दोनों महिलाएं देवरिया के दुग्धेश्वर नाथ मंदिर पहुंचीं। वहां उन्होंने भगवान शिव को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाईं। शादी के दौरान दोनों ने अपने नाम भी बदल लिए। इनमें से एक ने अपना नाम ‘गुंजा’ और दूसरी ने ‘बबलू’ रख लिया। शादी के बाद दोनों ने खुद को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया है।

अपनी कहानी बयां की
महिलाओं ने बताया कि उनका यह रिश्ता कई सालों से चल रहा था। दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को छुपाकर रखा, लेकिन अब उन्होंने अपने जीवन को अपनी शर्तों पर जीने का फैसला कर लिया है। उनका कहना है कि वह अब अपने पतियों के पास वापस नहीं जाएंगी। शादी के बाद दोनों ने गोरखपुर में रहकर अपनी नई जिंदगी शुरू करने का निर्णय लिया है।

समाज में मिली-जुली प्रतिक्रिया
इस अनोखे विवाह को लेकर जिले में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जहां कुछ लोग इसे साहसिक कदम मानते हैं, वहीं कई लोग इसे परंपराओं के खिलाफ बता रहे हैं। बावजूद इसके, दोनों महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए खड़े होने की मिसाल पेश की है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *