शर्मनाक रील बनाने के लिए केवल तौलिया लपेटकर कुंभ में नहाया

महाकुंभ में लड़की ने पार की सारी हदें

महाकुंभ में संगम किनारे स्नान करने के लिए दुनियाभर से श्रद्धालुओं का तांता उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगा हुआ है। इन सभी के बीच लोगों की आस्था का केंद्र बन चुके महाकुंभ में कुछ लोग अश्लीलता फैलाने का काम कर रहे हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

संगम किनारे तौलिया लपेट बनवाई रील

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की केवल तौलिया लपेटे हुए संगम में स्नान करने के लिए बढ़ रही है। वीडियो देखकर साफ पता चलता है कि उसने ऐसा केवल रील बनाने के लिए किया। इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की सफेद रंग की तौलिया लपेटे हुए संगम की ओर बढ़ रही है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग काफी नाराज दिख रहे हैं। वीडियो को @meevkt नामक यूजर ने शेयर किया है।

वीडियो को लेकर लोगों में नाराजगी

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने लड़की को खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी है। एक्स पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि “महाकुंभ की पावन धरा पर भी ये तमाशा शुरू हो गया है, इस मोहतरमा को थोड़ी भी शर्म नहीं आई कि आप एक धार्मिक आयोजन में आए हो, कोई गोवा के बीच पर मौज-मस्ती करने नहीं।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, “ये अर्धनग्न रील्स की बीमारी महाकुंभ तक पहुंच गई।” एक अन्य यूजर ने कहा, “भारत की यंग जनरेशन को ऐसे देखना दुर्भाग्यपूर्ण है। इन असामाजिक तत्वों ने श्रद्धा के महाकुंभ प्रयाग में भी गंध मचा दिया है।”

कुछ दिन पहले इंडिया गेट का भी वीडियो आया था सामने

टॉवेल लपेटकर रील बनाने का यह ट्रेंड सबसे पहले इंडिया गेट पर कोलकाता की एक मॉडल सन्नति मित्रा ने शुरू किया था। इस मॉडल ने भी इंडिया गेट पर भरी पब्लिक के सामने सिर्फ टॉवेल में “मेरे ख्वाबों में जो आए…” गाने पर रील बनाई थी। इस रील को लेकर भी लोगों ने जबरदस्त नाराजगी जताई थी और सन्नति मित्रा को तीन साल के लिए जेल भेजने की मांग भी उठाई गई थी।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *