
हमेशा जवान रहना चाहती थी पत्नी, पति से बोली- ‘मर्दाना ताकत के लिए तुम…’, फिर हुआ खौफनाक हत्याकांड
लखनऊ. लखनऊ में 8 साल की मासूम बच्ची की हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। एक दंपती ने तंत्र-मंत्र के अंधविश्वास में पड़कर बच्ची की बलि दे दी, ताकि वे हमेशा जवान बने रह सकें। महिला ने पति को उकसाया, जिसने बच्ची का अपहरण कर उसे तांत्रिक विधियों के नाम पर मौत के घाट उतार दिया। इस निर्मम हत्याकांड में शामिल महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी पति की लाश बरामद हुई है।
तांत्रिक ने दिया खौफनाक उपाय
पुलिस के अनुसार, यह मामला लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र का है। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी सोनू जोशी और उसकी पत्नी जुगनू ने अंधविश्वास में आकर बच्ची की हत्या की। करीब चार साल पहले उनकी मुलाकात एक तांत्रिक से हुई थी, जिसने दावा किया कि किसी बच्चे की बलि देने से वे हमेशा जवान बने रहेंगे। इस अंधविश्वास के चलते सोनू ने मासूम बच्ची का अपहरण किया और उसकी निर्मम हत्या कर दी।
कलावा बांधकर की हत्या, ऐसे खुला राज
हत्या के बाद दोनों ने शव को साइकिल पर रखकर नाले में फेंक दिया। इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब बच्ची को बांधने में इस्तेमाल की गई रस्सी सोनू की साइकिल में बंधी मिली। सीसीटीवी फुटेज में बच्ची सोनू के घर के पास दिखाई दी और सोनू उसे साइकिल पर ले जाते हुए नजर आया।
हत्या के बाद पति ने भी की खुदकुशी
1 फरवरी की शाम को सहारा सिटी होम्स के पीछे नाले में बच्ची का शव मिला था। पुलिस ने जांच शुरू की और जल्द ही सोनू और उसकी पत्नी पर शक गहरा गया। पुलिस पूछताछ के बाद जब सोनू अपने घर लौटा, तो वह घबराया हुआ था। कुछ ही देर बाद उसका शव बरामद हुआ।
तांत्रिक के अंधविश्वास का शिकार मासूम
आरोपी सोनू राजस्थान का रहने वाला था और लखनऊ के दुबग्गा इलाके में कॉस्मेटिक का काम करता था। उसकी पत्नी जुगनू भी तंत्र-मंत्र के झांसे में थी और खुद ही इस कांड की साजिश रचने वाली थी। पुलिस ने जुगनू को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
NGV PRAKASH NEWS

