अज्ञात कारणों से छात्रा ने कि आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

कक्षा 12 की छात्रा ने की आत्महत्या, कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

बस्ती, 22 फरवरी 2025।

मुंडेरवा क्षेत्र के असियापार गांव में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां कक्षा 12 में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा सलोनी का शव घर के बाहर स्थित पशुशाला में पंखे के हुक से लटका मिला। घटना का पता उस समय चला जब उसकी छोटी बहन ने दोपहर करीब 12 बजे उसे देखा और जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसके पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

गौरतलब है कि परीक्षा शुरू होने से मात्र तीन दिन पहले इस घटना के सामने आने से गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सलोनी तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह उसकी मां और भाई स्कूल गए थे, जबकि घर में वह और उसकी छोटी बहन ही मौजूद थीं। इसी दौरान यह घटना घटी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *