दोस्त ने मजाक में कंप्रेसर से दोस्त के प्राइवेट पार्ट के रास्ते भर दी हवा उसके बाद..

जयपुर में मजाक बना जानलेवा, दोस्त ने कम्प्रेशर पाइप से भरी हवा, आंत फटने से हालत गंभीर

जयपुर के कालाडेरा कस्बे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने मजाक में अपने दोस्त के शरीर के अंदर कम्प्रेशर पाइप से हवा भर दी। इस खौफनाक मजाक का अंजाम यह हुआ कि पीड़ित श्रमिक की आंत फट गई और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मस्ती-मजाक में हुआ दर्दनाक हादसा

घटना कालाडेरा स्थित रीको औद्योगिक क्षेत्र की एक चप्पल फैक्ट्री की है। यहां काम करने वाले दो श्रमिकों के बीच अच्छी दोस्ती थी। काम के दौरान दोनों अक्सर मस्ती-मजाक किया करते थे। लेकिन इस बार मजाक की हदें पार हो गईं। श्रमिक रघुवीर सिंह माझी ने अपने साथी सोविक सिंह के प्राइवेट पार्ट के जरिये उसके शरीर में कम्प्रेशर पाइप से हवा भर दी। अत्यधिक दबाव के कारण सोविक की आंत फट गई और उसकी हालत बिगड़ने लगी।

अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग

घटना के तुरंत बाद साथी मजदूरों ने घायल सोविक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि अत्यधिक हवा भरने से उसकी आंत फट गई है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

यह पहली बार नहीं है जब जयपुर में इस तरह की घटना हुई हो। करीब नौ महीने पहले विश्वकर्मा रीको क्षेत्र में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया था, जहां एक नाबालिग ने मजाक में मजदूर के प्राइवेट पार्ट में हवा भर दी थी। उस हादसे में मजदूर की मौत हो गई थी।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

इस ताजा मामले में पुलिस ने आरोपी रघुवीर सिंह माझी को डिटेन कर लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस घटना की पूरी जांच कर रही है।

इस तरह की घटनाएं बताती हैं कि मस्ती-मजाक की एक छोटी-सी भूल कितनी खतरनाक साबित हो सकती है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *