सुहागरात के दिन दुल्हन ने भाई को बुलाया और भाई के साथ कर दिया यह कांड

दूल्हे समेत घरवालों को खाने में दी बेहोशी की दवा, दुल्हन नकदी और जेवरात लेकर फरार

बिचौलिया ने महोबा की युवती से कराई थी कोर्ट मैरिज

मथुरा 24 फरवरी 25.

घर में बधाइयों की गूंज थी, हर तरफ नई नवेली दुल्हन के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। शादी के अगले दिन दुल्हन ने ससुरालवालों के खाने में बेहोशी की दवा मिला दी और लाखों के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गई। जब परिवार के लोगों को होश आया, तब घटना का खुलासा हुआ।

यह मामला सुरीर थाना क्षेत्र के परसोती गढ़ी गांव का है। कन्हैयालाल ने घर बसाने के सपने देखे थे। एक बिचौलिया के माध्यम से महोबा जिले की कल्पना नामक युवती से शादी तय हुई। 19 फरवरी को दोनों की कोर्ट मैरिज करा दी गई और कन्हैयालाल दुल्हन को अपने घर ले आया।

जेवरात और नकदी लेकर फरार हुई दुल्हन
20 फरवरी को घर में पकवान बने और मंगलगीत गाए गए। लेकिन रात में दुल्हन ने खाने में बेहोशी की दवा मिला दी, जिससे ससुरालवाले बेहोश हो गए। इसके बाद वह घर में रखे लाखों के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई।

परिवार के लोगों ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि दुल्हन अपने साथ एक कथित भाई को लेकर आई थी, जो दो दिन से घर पर ही ठहरा हुआ था। उसके आधार कार्ड पर गांव भाटीपुरा, जिला महोबा लिखा हुआ है। बिचौलिया से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उसका फोन भी बंद आ रहा है।

इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में एसआई अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।


NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *