बेरहम टीचर 10 साल की छात्र को बनाया मुर्गा और ऊपर बैठ गया.. छात्र के पैर की

हरदोई: टीचर की बेरहमी, छात्र का टूटा पैर और सुनने की शक्ति हुई कमजोर

हरदोई, 24 फरवरी 2025 – उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक स्कूल शिक्षक की हैवानियत सामने आई है। जिले के कोतवाली बिलग्राम क्षेत्र के बिरौरी गांव स्थित श्री कल्याणी देवी बाल कल्याण केंद्र विद्यालय के शिक्षक हर्षित पर एक 10 वर्षीय मासूम छात्र को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है।

परिजनों के अनुसार, छात्र से एक सवाल का जवाब न दे पाने पर शिक्षक ने उसे इतनी बुरी तरह मारा कि उसका पैर टूट गया और कान से सुनने की शक्ति भी कमजोर हो गई। छात्र का कहना है कि शिक्षक ने उसे मुर्गा बनाया और उसकी पीठ पर बैठ गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

शिक्षक पर जातिसूचक टिप्पणी करने का भी आरोप

पीड़ित छात्र ने बताया कि पिटाई के दौरान शिक्षक ने उसे जातिसूचक शब्द भी कहे, जिससे वह मानसिक रूप से भी आहत हुआ है। घटना के बाद छात्र की मां रंजना ने कोतवाली बिलग्राम में शिकायत दर्ज कराई और बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया। मेडिकल जांच में पुष्टि हुई कि छात्र के पैर की हड्डी टूटी हुई है।

शिकायत पर दबाव, 200 रुपये में समझौते की कोशिश

परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, तो आरोपी शिक्षक ने उन पर समझौते का दबाव बनाते हुए 200 रुपये लेकर मामला रफा-दफा करने की बात कही। परिजनों ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया और कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने आरोपी शिक्षक को किया गिरफ्तार

हरदोई के बिलग्राम कोतवाली प्रभारी उमाकांत दीपक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी शिक्षक हर्षित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना शिक्षा के मंदिर में बढ़ती हिंसा और जातिगत भेदभाव का एक और भयावह उदाहरण है। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जरूरत है ताकि भविष्य में किसी भी शिक्षक द्वारा बच्चों के साथ ऐसी बर्बरता न की जा सके।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *