पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर दो बहनों के बीच जमकर मारपीट, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

अजमेर: पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर दो बहनों के बीच जमकर मारपीट, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

कहते हैं कि बहनें एक-दूसरे की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं, लेकिन जब रिश्तों में दरार आ जाए तो वही दोस्ती कटुता में बदल जाती है। ऐसा ही कुछ अजमेर में देखने को मिला, जहां पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर दो सगी बहनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते वहां अजीबोगरीब माहौल बन गया, और मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए।

शादी के दिन गहने और नकदी लेकर भागी थी छोटी बहन

मामला 21 फरवरी का है, जब बड़ी बहन की शादी थी। परिवार खुशी में डूबा था, लेकिन इसी बीच छोटी बहन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर गहने और नकदी चुरा ली और फरार हो गई। शादी की विदाई के वक्त जब यह सच सामने आया, तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

इसी घटना के बाद छोटी बहन अपने प्रेमी संग अजमेर एसपी कार्यालय पहुंची, जहां उसने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। लेकिन जैसे ही बड़ी बहन की नजर उस पर पड़ी, वह गुस्से से तमतमा उठी और वहीं उसकी पिटाई शुरू कर दी।

प्रेमी ने पुलिस की शरण ली, मुश्किल से शांत हुआ मामला

छोटी बहन की पिटाई होता देख उसका प्रेमी घबरा गया और भागकर पुलिस के परिवाद शाखा में शरण ली। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दोनों बहनों को अलग किया और विवाद को शांत कराया। इसके बाद प्रेमी जोड़े को पुलिस ने अपनी सुरक्षा में ले लिया।

यह पूरा मामला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर काफी देर तक चर्चा का विषय बना रहा। फिलहाल, पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *