सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

जी. पी. दुबे
97210 711 75
सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच
बस्ती 5 मार्च 25.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक व्हाट्सएप ग्रुप पर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। धमकी भरा वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस इसकी तहकीकात में जुटी हुई है।
व्हाट्सएप ग्रुप में डाली गई धमकी भरी वीडियो
अभिषेक कुमार दूबे नामक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सनातन धर्म सर्वोपरि नामक व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्य हैं, जिसमें कुल 533 लोग जुड़े हैं। इसी ग्रुप के एक सदस्य, जो ग्रुप एडमिन भी हैं, ने एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में एक व्यक्ति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए धमकी दे रहा है कि वह उन्हें बम से उड़ा देगा।
लोगों में नाराजगी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
यह वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी है। गौर थाना के उपनिरीक्षक विनय सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह वीडियो कहां से आया और इसे शेयर करने के पीछे किसका हाथ है।
मामले में क्षेत्राधिकारी कलवारी ने बताया कि पुलिस अभिषेक दुबे के तहरीर के आधार पर ग्रुप की एक व्यक्ति जिसका मोबाइल नंबर 88600 16348 नाम पता अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है |पुलिस जल्द ही आरोपी की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करेगी।
NGV PRAKASH NEWS
👉NGV PRAKASH NEWS. वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता

