
मुरादाबाद, 6 मार्च 2025
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है | जहां एक 14 वर्षीय दलित लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बार-बार अत्याचार और सामूहिक बलात्कार किया गया।
पुलिस ने मामले में बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के बारे में भगतपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल ने बताया कि लड़की के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, लड़की को बंधक बनाए रखने के दौरान “आरोपी ने उसके हाथ पर बने ‘ओम’ टैटू को तेजाब से जला दिया, उसे जबरन मांस खिलाया और उसे बहुत ज्यादा प्रताड़ित किया।
उन्होंने बताया कि परिजनों के शिकायत के आधार पर चार आरोपियों सलमान, जुबैर, राशिद और आरिफ के खिलाफ सुसंगत धाराओं सहित पोक्सो एक्ट और एससी,एसटी एक्ट से संबंधित धाराओं मे मामला दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजनों ने आरोप लगाया है कि 2 जनवरी 2025 को उसकी भतीजी का उस समय अपहरण कर लिया गया जब वह दर्जी के पास जा रही थी।
उन्होंने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि आरोपियों ने उसे कार में कथित तौर पर अगवा कर लिया और नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिकायत के अनुसार नाबालिग को कथित तौर पर एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ बार-बार सामूहिक बलात्कार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।
पांचाल ने कहा, “बाद में उसे भोजपुर क्षेत्र में ले जाया गया और दूसरे कमरे में बंद कर दिया गया | वहां से वह किसी तरह से वह भाग निकली और चाची के घर लौट आई।
वही लड़की के परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी मामला वापस लेने की धमकी दे रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कुंवर आकाश सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि भगतपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है।
उन्होंने कहा, “आरोपी सलमान को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में जेल भेज दिया गया। मामले में आगे जांच चल रही है |
NGV PRAKASH NEWS
👉 लेख सूत्रों तथा सोशल मीडिया पर आधारित.


