भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की दिनदहाड़े हत्या, जहरीला इंजेक्शन लगाकर उतारा मौत के घाट

भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की दिनदहाड़े हत्या, जहरीला इंजेक्शन लगाकर मौत के घाट उतारा

संभल, 10 मार्च 2025
गुन्नौर क्षेत्र के कद्दावर भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की सोमवार को हत्या कर दी गई। दोपहर करीब 1 बजे, जब वह ग्राम दफ्तरा हिंमंचल स्थित अपने घेर में चारपाई पर बैठे थे, तभी बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। इनमें से एक युवक ने उनके पेट में जहरीला इंजेक्शन लगा दिया और दोनों हमलावर फरार हो गए।

परिवारवालों को पहले गोली मारने की आशंका हुई, इसलिए उन्हें जुनावई के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। जब परिजन उपचार के लिए अलीगढ़ लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई

तीन दशक से राजनीति में सक्रिय थे गुलफाम सिंह यादव

करीब 65 वर्षीय गुलफाम सिंह यादव पिछले तीन दशक से राजनीति में सक्रिय थे। 2004 में वह गुन्नौर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के खिलाफ चुनाव लड़े थे। इसके अलावा, वह पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भी रह चुके थे।

भाजपा और आरएसएस में कई अहम पदों पर रहे

  • भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
  • भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश)
  • आरएसएस के जिला कार्यवाह
  • भाजपा के महामंत्री

परिवार की राजनीतिक पकड़

  • पत्नी जावित्री देवी पिछले तीन बार से ग्राम प्रधान हैं।
  • पुत्र दिव्य प्रकाश यादव 2019 में जुनावई ब्लॉक प्रमुख के उपचुनाव में विजयी हुए

हत्या का मकसद और जांच जारी

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हत्या राजनीतिक रंजिश, आपसी विवाद या किसी अन्य षड्यंत्र का नतीजा हो सकती है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *