
पुलिस अधीक्षक ने करहली पुलिस चौकी भवन का किया उद्घाटन, पिंक बूथ का भी किया निरीक्षण
जी.पी. दुबे
मो. 97210 711 75
बस्ती, 22 अप्रैल 2025
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने सोमवार को नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत करहली पुलिस चौकी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
उद्घाटन के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने चौकी परिसर में आम का पौधा रोपित किया और पूरे परिसर का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस चौकी की स्थापना से आसपास के लगभग 50 गांवों की जनता को सुरक्षा की सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में उनके आगमन पर क्षेत्र के वरिष्ठ ग्राम प्रधानों ने उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया। इसके अलावा क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी व थानाध्यक्ष नगर देवेंद्र सिंह ने भी पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
पूर्व निर्धारित समय से विलंब से पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक ने वहां उपस्थित आम जनता से क्षमा मांगते हुए उनका आभार जताया।
इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक ने नगर थाने पर बन रहे पिंक बूथ का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस कार्यक्रम के दौरान प्रभारी चौकी करहली अवनीश सिंह, उप निरीक्षक बृजमोहन सिंह, उप निरीक्षक मोहम्मद मुस्तफा, पुलिस अधीक्षक के पी.आर.ओ., ग्राम प्रधान मटेरा, सिसवारी, बभीनियाँव, करहली, मॉडर्न मोहिनी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य व शिक्षकगण समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।
NGV PRAKASH NEWS

