
नीट की छात्रा से शादी का झांसा देकर दो साल तक किया रेप, एयरफोर्स मैन अजय कुमार मौर्य गिरफ्तार — हमारी खबरों का हुआ असर
मेघा तिवारी की रिपोर्ट | रायपुर (छत्तीसगढ़)
रायपुर के मोवा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा ने एयरफोर्स मैन पर शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात दो साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से एयरफोर्स में कार्यरत अजय कुमार मौर्य से हुई थी, जो वर्तमान में सिंगरासी (झारखंड) में पदस्थ हैं और मूलतः झुंझुनू (राजस्थान) के निवासी हैं।
अजय कुमार मौर्य ने पीड़िता को शादी का वादा करके उसका विश्वास जीता और लगातार दो वर्षों तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया, तो अजय ने टालमटोल शुरू कर दी। बाद में पीड़िता को पता चला कि अजय पहले से ही किसी अन्य लड़की से सगाई कर चुका है।
सच सामने आने के बाद पीड़िता ने अजय के परिवार से मुलाकात कर पूरी सच्चाई बताई, और पास के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके साथ ही पीड़िता ने एक एनजीओ से भी न्याय की मांग की, लेकिन दुर्भाग्यवश वहां एक युवक गोविंदा ने ‘मदद’ के नाम पर पीड़िता से 2 लाख रुपये की ठगी कर ली।
हमारी लगातार कवरेज और समाचारों के दबाव के चलते पुलिस प्रशासन हरकत में आया और आखिरकार एफ.आई.आर. दर्ज कर आरोपी अजय कुमार मौर्य को गिरफ्तार कर लिया गया।
हमारे रिपोर्टर्स द्वारा लगातार उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई, जिसका असर यह हुआ कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उचित कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।
पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है और यह हमारी पत्रकारिता की ताकत को दर्शाता है।
NGV PRAKASH NEWS

