दो पक्षों में मारपीट के दौरान चोट लगने से व्यक्ति की हुई मौत..

Gyan Prakash Dubey


बस्ती, 27 अप्रैल 2025।
नगर थाना क्षेत्र के फुलवरिया निषाद ग्राम में बच्चों के विवाद के बाद हुई मारपीट में साजन नामक व्यक्ति घायल हो गए। परिजनों द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। नगर थाना अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी तथा अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार..

शनिवार को बच्चों के बीच क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद ने रविवार को बड़ा रूप ले लिया। गांव फुलवरिया निषाद में 55 वर्षीय साजन पुत्र मुन्नर की कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी सुमन की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।जानकारी के अनुसार, साजन के पुत्र राज का गांव के ही राजू निषाद के पुत्र अल्वीलाल से क्रिकेट खेलते समय शनिवार को विवाद हो गया था। इस विवाद को लेकर रविवार को राजू निषाद अपने तीन पुत्रों—विनोद, संतोष और अल्वीलाल के साथ साजन के घर पहुंचा। आरोपितों को देख राज घर के अंदर छिप गया। इसके बाद आरोपितों ने घर के बाहर खड़े होकर गाली-गलौज शुरू कर दी।जब साजन ने बाहर आकर अपशब्द कहने से मना किया तो आरोपितों ने उन्हें दरवाजे पर ही लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया। गंभीर हालत में साजन को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह व क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मृतक के परिजनों व गांववासियों से पूछताछ की। गांव के कुछ लोगों ने बताया कि मृतक साजन पहले से बीमार चल रहे थे।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि क्रिकेट खेल के दौरान बच्चों के विवाद को लेकर यह घटना हुई है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपित राजू निषाद पुत्र वासुदेव, तथा उनके तीन पुत्र—विनोद, संतोष व अल्वीलाल—के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

नगर थाना अध्यक्ष देवेंद्र सिंह के अनुसार, घटना का मुख्य कारण मृतक साजन के बेटे राज और आरोपी अल बिलाल के बीच क्रिकेट खेलते समय हुई कहासुनी रही। इसी कहासुनी के बाद विपक्षीगण साजन के घर पहुंचे और विवाद बढ़ गया, जो मारपीट में तब्दील हो गया।

पूछताछ में गांव वालों ने यह भी बताया कि साजन काफी दिनों से बीमार थे और हार्ट के मरीज थे। मौके पर कोई स्पष्ट बाहरी चोट नहीं दिखाई दे रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पूरी जानकारी हो पाएगी।

👉 बहरहाल सूत्रों के अनुसार घटना के बारे में परिजनों द्वारा तथा पुलिस द्वारा बताए गए थ्योरी में सामानता नहीं है | सच क्या है यह तो आगे जांच के बाद ही पता चलेगा |

(NGV PRAKASH NEWS)


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *