
हत्या के फरार आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग बना वजह
NGV PRAKASH NEWS | बस्ती, 20 मई 2025
पैकोलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना क्षेत्र के पिपरौला निवासी हत्या के आरोपित विशाल भारती को पुलिस ने आज सुबह मुसहा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
हत्या के इस मामले में थानाध्यक्ष पैकोलिया धर्मेंद्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक अवध राज और हेड कांस्टेबल अनिल कुमार गौड़ की सक्रिय भूमिका रही।
पुलिस सूत्रों के अनुसार विशाल भारती कुछ समय पूर्व अपने ननिहाल पैकोलिया थाना क्षेत्र में आया था। वहां वह पास में रहने वाली एक युवती के संपर्क में आया और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए। युवती शादी का दबाव बनाने लगी, जिससे परेशान होकर विशाल ने उसे धोखे से नगर थाना क्षेत्र के मैना जोत के पास स्थित मनोवर नदी के किनारे ले जाकर उसकी हत्या कर दी थी।
हत्या के बाद से विशाल भारती फरार चल रहा था, लेकिन पुलिस लगातार निगरानी और दबिश बनाकर आखिरकार उसे पकड़ने में सफल रही।
NGV PRAKASH NEWS

