सड़क पर सरेआम भाजपा नेता के साथ संबंध मत बनाने वाली महिला आखिर कौन थी..

:


सुबह की बड़ी खबर: मंदसौर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर खुलेआम अश्लीलता मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, महिला की तलाश जारी

मंदसौर जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का अश्लील वीडियो बीते कई दिनों से चर्चा में रहा। इस मामले में रविवार को पुलिस ने मनोहरलाल धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया, जबकि वीडियो में नजर आ रही महिला की तलाश अभी जारी है। वीडियो 13 मई का बताया जा रहा है, लेकिन वायरल 22 मई को हुआ। इसके पीछे ब्लैकमेलिंग की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने महिला के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है। भानपुरा थाना प्रभारी आरसी डांगी ने बताया कि महिला की पहचान हो चुकी है और उसकी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, महिला मनोहरलाल की पुरानी दोस्त बताई जा रही है।

वहीं, कांग्रेस नेता ने दावा किया है कि यह महिला मंदसौर के एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका है और नेताजी से अपने तबादले के सिलसिले में मिली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी स्कूल जिला पंचायत के अधीन आता है, और आरोपी नेता की पत्नी जिला पंचायत सदस्य हैं। ऐसे में नेताजी ने महिला पर राजनीतिक दबाव डाला होगा। कांग्रेस नेता ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और इसे बलात्कार का मामला भी मानने की जरूरत बताई है।

डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह का कृत्य सार्वजनिक स्थान पर बेहद निंदनीय है और इस मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। NHAI ने भी तीन कर्मचारियों को निलंबित किया है, और जरूरत पड़ी तो उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा।

यह घटना न केवल अश्लीलता का मामला है बल्कि महिला सुरक्षा और राजनीतिक दबाव के खतरनाक गठजोड़ की ओर भी इशारा करती है। पुलिस की निष्पक्ष जांच से ही सच सामने आ पाएगा।
NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *