4 बहुओं की सास, 30 वर्षीय शादीशुदा के साथ फरार

4 चार बहू की सास, शादीशुदा 30 वर्षीय प्रेमी के साथ फरार

ललितपुर, 2 जून 2025
उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के ललितपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने न केवल एक परिवार को हिलाकर रख दिया, बल्कि पूरे इलाके में भी सनसनी फैला दी है। जिले के जखौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की 55 वर्षीय महिला चार शादीशुदा बेटों की मां थी, लेकिन उसने अपने 30 वर्षीय प्रेमी के साथ न केवल घर छोड़ा बल्कि चारों बहुओं के कीमती जेवर भी समेटकर फरार हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, महिला का अपने प्रेमी के साथ पिछले कुछ समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लगभग 20 दिन पहले वह घर से अचानक लापता हो गई। परिवारवालों ने जब खोजबीन की तो पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो चुकी है। इस घटना के बाद परिजनों का कहना है कि उन्होंने जखौरा थाने में मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

पीड़ित पति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इस पूरी घटना की जानकारी दी और न्याय की गुहार लगाई। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक को भी पत्र लिखकर पीड़ित परिवार ने अपनी व्यथा बताई है। परिवार का कहना है कि उनकी पत्नी चारों बहुओं के जेवरात भी अपने साथ ले गई, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से भी नुकसान हुआ है।

इसी बीच, आरोपी युवक की पत्नी का भी बयान सामने आया है। उसने कहा कि उसके पति की इस हरकत ने पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया है। उसे समाज में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है और उसने पुलिस से अपने पति की तलाश की मांग की है।

यह मामला अब गांव में चर्चा का विषय बन गया है। ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इधर, पुलिस का कहना है कि महिला और उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *