
इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मंजर सामने आया है। बकरियों के लिए चारा लेने निकली एक युवती के साथ जो दरिंदगी हुई, उसने बर्बरता की परिभाषा को ही बदल डाला।
शनिवार की शाम पांच बजे, युवती दरांती और प्लास्टिक का कट्टा लेकर जंगल की ओर गई थी। देर रात तक घर ना लौटने पर पिता ने चिंता में डूबकर गांव वालों को बताए बगैर बेटी को ढूंढ़ना शुरू किया। जवान बेटी की इज्जत का सवाल था। सुबह बेटा साथ लेकर खोज फिर शुरू हुई। खेत में पहुंचते ही पिता की रूह कांप गई—बेटी लहूलुहान, निर्वस्त्र, बेजान पड़ी थी।
मुरादाबाद.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बताया कि शरीर पर 45 बार वार किए गए थे। प्राइवेट पार्ट तक को दरिंदे ने चाकू से गोद डाला। फिर भी संतुष्ट नहीं हुआ—रस्सी से गला कसकर उसकी सांसें तक छीन लीं। चारों ओर खून और टूटी चप्पलें—एक मूक चीख थी खेत की मक्के की बालियों के बीच।
पिता ने आरोप लगाया कि मोहल्ले का रफी नाम का युवक उसकी बेटी को प्रेमजाल में फंसाने की कोशिश करता था। बेटी ने कई बार इन हरकतों की शिकायत की, लेकिन वह नहीं माना। उस रोज भी रफी को खेत के पास घूमते हुए देखा गया था।
मौके पर मौजूद एसएसपी सतपाल अंतिल ने भरोसा दिलाया—दुष्कर्म की पुष्टि भले ही पोस्टमार्टम में ना हुई हो, लेकिन आरोपित को हिरासत में लेकर तहकीकात पूरी शिद्दत से की जा रही है। जल्द ही इस दिल दहला देने वाले कांड का सच सबके सामने लाया जाएगा।
NGV PRAKASH NEWS

