आशनाई में गई ध्रुवचंद्र की जान – एक आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

Gyan Prakash Dubey

बस्ती, 02 जून 2025.
जनपद बस्ती के थाना कप्तानगंज पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई ने एक जघन्य हत्या की गुत्थी को महज 12 घंटों के भीतर सुलझा लिया।
मामला ग्राम रैय्यल के गन्ने के खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से जुड़ा था, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी।
रात में ही पुलिस अधीक्षक अभिनंदन,अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सदर प्रदीप कुमार त्रिपाठी घटनास्थल पर पहुंचकर वहां निरीक्षण किया था |

थाना कप्तानगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कौड़ीकोल बुजुर्ग निवासी ध्रुवचन्द्र चौधरी की हत्या कर शव को ग्राम रैय्यल के मनोज उपाध्याय के गन्ने के खेत में फेंकने की सूचना पर पुलिस हरकत में आई। घटनास्थल का निरीक्षण वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया। तत्पश्चात, पुलिस ने मामले की तह तक जाने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर गहनता से जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

इस हत्या कांड का पर्दाफाश करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने क्षेत्राधिकारी सदर सतेंद्र भूषण त्रिपाठी तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के मौजूदगी में बताया कि पुलिस ने घटना में शामिल एक अभियुक्त रमई उर्फ रामबहादुर पाठक पुत्र स्व. चन्द्र प्रकाश उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम अहिरौलिया, थाना नगर जनपद बस्ती को 02 जून 2025 की सुबह 08 बजे ग्राम रैयल से अहिरौलिया जाने वाले रास्ते पर गोविन्द पाठक के स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय अभियुक्त के पास से आला कत्ल, बांस का टुकड़ा और शव को बांधने में प्रयुक्त प्लास्टिक की रस्सी बरामद की गई।

अभियुक्त ने पूछताछ में स्वीकार किया की उसने ध्रुवचन्द चौधरी को डण्डा और लात-घूंसे से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। अभियुक्त ने बताया कि उसकी लड़की के साथ मृतक का प्रेम प्रसंग चल रहा था वह उससे मिलने के लिए उसके घर आता रहता था | उसको कई बार इस चीज के लिए मना किया गया समझाया गया लेकिन वह फिर भी नहीं माना जिसके कारण समाज में उसकी काफी भद्दगी हो रही थी | और इस बार जवाब मिलने के लिए आया तो हम लोगों ने उसे जान से करने का प्लान बना लिया| उसके बाद उसे पकड़ कर उसको मारना चालू कर दिया | सिर पर बार-बार प्रहार करने से डंडे का एक हिस्सा टूट गया था। हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए घर से रस्सी और बांस लाकर शव को बांधकर रैयल गांव के सिवान में गन्ने के खेत में फेंक दिया। रात होने के कारण किसी ने यह घटना देखी नहीं।

हत्या के बाद एक अभियुक्त कहीं फरार हो गया | वही पकड़ा गया अभियुक्त पुलिस को आया जानकर अपने घर से कुछ पैसे लेकर फरार होने की योजना बना रहा था, तभी पुलिस ने उसे गांव के समय पर एक विद्यालय के पास से दबोच लिया।

पुलिस ने घटना के अनावरण के लिए थाना कप्तानगंज पर धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा संख्या 85/2025 पंजीकृत कर लिया है और अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।

इस सराहनीय कार्रवाई में थाना कप्तानगंज के थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़, एसओजी प्रभारी चन्द्रकान्त पाण्डेय, प्रभारी सर्विलांस सेल शशिकान्त एवं उनकी टीम, उपनिरीक्षक मु. इस्लाम खान, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार कुशवाहा, कांस्टेबल काशी कुमार, पंकज सिंह, यशवन्त यादव, हेड कांस्टेबल रमेश, इरशाद खान, धर्मेन्द्र, कांस्टेबल चन्दन और एसओजी टीम बस्ती के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस घटना के सफल खुलासे से न सिर्फ क्षेत्र की जनता को राहत मिली है बल्कि पुलिस की तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण भी स्थापित हुआ है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *