55 वर्षीय महिला 72 वर्षीय पुरुष के साथ लिव इन में थी :एक दिन अचानक..


गंजम, ओडिशा – गंजम जिले के बेद्यनाथपुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 57 वर्षीय विधवा महिला ने अपने 72 वर्षीय मकान मालिक को जिंदा जलाकर मारने के आरोप में पुलिस के हत्थे चढ़ी है। महिला पर मकान मालिक की संपत्ति हड़पने की नीयत से हत्या करने और साक्ष्य मिटाने का संगीन आरोप है।

घटना बीते गुरुवार की सुबह सुभाष नगर इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला, सुदेश्ना जेना, ने हरिहर साहू पर तब मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी जब वह अपने कमरे में सो रहे थे। हरिहर साहू सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक थे और पहली मंजिल पर रहते थे, जबकि महिला निचली मंजिल पर अकेली रहती थी। उसकी दो बेटियां हैं—एक हैदराबाद में और दूसरी बरहामपुर के अंबापुआ में।

‘दो अजनबी आए और साहू को जलाकर मार गए’ – झूठा नाटक
पुलिस के अनुसार, महिला को साहू के कमरे में आने-जाने की पूरी छूट थी। गुरुवार सुबह उसने उन पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। आग बुझाने का नाटक करते हुए उसने पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया और दावा किया कि दो अनजान लोग कमरे में घुसे और साहू को आग लगा दी।

गंभीर रूप से झुलसे साहू को पहले एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया और बाद में कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उन्होंने अपनी बेटी मधुस्मिता साहू को बताया कि किसी ने उन पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी। मधुस्मिता ने उसी दिन बेद्यनाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

पांच साल से निजी संबंध, और हत्या की साजिश
पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मृतक और आरोपी महिला के बीच पिछले पांच वर्षों से निजी संबंध थे। पुलिस के अनुसार, साहू महिला पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। साथ ही, महिला की नजर साहू की संपत्ति पर भी थी।

हत्या की साजिश रचकर महिला ने सबूत मिटाने की भी कोशिश की। उसने साहू का मोबाइल घर के आंगन में फेंक दिया और प्लास्टिक की केरोसिन की बोतल को आग में झोंककर खत्म कर दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *