शिक्षक के ऊपर 24 छात्राओ नें लगाया अश्लील हरकत करने का आरोप…

24 छात्राओं से यौन उत्पीड़न का आरोप, शिक्षक गिरफ्तार

शिमला, 23 जून 2025।
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के एक सरकारी स्कूल में आठवीं से दसवीं कक्षा की 24 छात्राओं ने अपने शिक्षक पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत भारतीय न्याय संहिता की सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, छात्राओं ने शुक्रवार को स्कूल प्रिंसिपल को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया कि शिक्षक उन्हें अनुचित तरीके से छूता था और आपत्तिजनक व्यवहार करता था। स्कूल प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत स्कूल की यौन उत्पीड़न विरोधी समिति और पुलिस को सूचित किया।

इसके बाद शनिवार को स्कूल में छात्राओं के अभिभावकों की एक बैठक बुलाई गई। बैठक में यह पता चला कि अधिकांश अभिभावकों को इस उत्पीड़न की जानकारी ही नहीं थी। मामले के उजागर होने पर अभिभावकों ने आक्रोश जताते हुए आरोपी शिक्षक पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने बताया कि शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस छात्राओं के बयान दर्ज कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल है। लोग स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहा है|

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *