पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल के साथ यहां गस्त कर सुरक्षा का लिया जायजा..

Gyan Prakash Dubey

थाना हरैया क्षेत्र में पुलिस का पैदल गश्त अभियान, सुरक्षा को लेकर बढ़ा भरोसा — बस्ती में एसपी ने लिया फीडबैक

बस्ती, 29 नवम्बर 2025 | NGV PRAKASH NEWS

लगातार आम लोग की समस्याओं को जानने तथा उसका समाधान करने के लिए तत्पर रहने वाले बस्ती के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा आज जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत और क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी के साथ थाना हरैया क्षेत्र में पैदल गश्त किया।

उन्होंने वहां पुलिस टीम के साथ कस्बे के मुख्य बाजार, चौराहों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और ग्रामीण अंचलों में पैदल भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।

गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से मुलाकात की। लोगों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित पुलिस अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र के नागरिकों को भरोसा दिलाया कि जिला पुलिस पूरी सतर्कता के साथ सक्रिय है और किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पैदल गश्त में प्रभारी निरीक्षक हरैया तहसीलदार सिंह, उप निरीक्षक, सिपाही और महिला कांस्टेबल भी शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में नियमित पैदल गश्त को बढ़ाया जाए, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन चेकिंग की जाए, और रात्रि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

आगामी त्योहारों को देखते हुए अधिकारियों ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी जारी किए। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *