Gyan Prakash Dubey
ना हवा ना, पोखरनी ग्राम के पास हाई टेंशन का पुल टूट कर लटका..
👉 ग्राम पोखरनी के पास हाई टेंशन बिजली का पोल आज सुबह बगैर हवा और पानी के टूटकर अपने आप लटक गया.. 👇

बस्ती के नगर बाजार में बिजली व्यवस्था बदहाल, 11000 वोल्ट की लाइन का पोल टूटकर लटका, जान जोखिम में
बगैर हवा और पानी के पोखरनी ग्राम स्थित हाई टेंशन तार लगा पुल टूट कर लटक गया, जिसे विद्युत कर्मी विक्रम द्वारा सूचना पर तत्काल पहुंचकर अल्टरनेटिव व्यवस्था कर लाइन को बहाल किया गया…
बस्ती, 29 जून 2025
नगर पंचायत नगर बाजार में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। ताजा मामला 11000 वोल्ट की लाइन से जुड़ा है, जहां एक हाई टेंशन लाइन का पोल टूटकर सड़के किनारे खतरनाक रूप से लटक गया है। न तो हवा चली और न ही बारिश हुई, इसके बावजूद भारी भरकम विद्युत संरचना का यूं गिर जाना बिजली विभाग की लापरवाही और घटिया निर्माण कार्य को उजागर करता है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह सिर्फ एक दिन की बात नहीं है, बल्कि नगर बाजार की बिजली व्यवस्था हर तीसरे दिन किसी न किसी तकनीकी खराबी की शिकार रहती है। कभी 33000 वोल्ट की लाइन में फॉल्ट आ जाता है, कभी तार टूट जाता है, तो कभी फीडर जलने या फ्यूज उड़ने की घटनाएं हो जाती हैं। इन सबके चलते क्षेत्र में 5 मिनट बिजली आती है तो 15 मिनट गुल हो जाती है। रात भर बिजली आंख-मिचौली खेलती रहती है, जिससे नींद तो दूर की बात है, लोग रातभर गर्मी और मच्छरों से बेहाल रहते हैं।
बिजली के इतने खराब हालातों के बावजूद विभाग की तरफ से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि टूटे हुए पोल और लटकते तारों की वजह से राहगीरों और बच्चों की जान खतरे में बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द मरम्मत कार्य शुरू किया जाए और नगर बाजार की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और कोई बड़ा हादसा होने से पहले ही रोका जा सके।
NGV PRAKASH NEWS

