शर्मनाक :शिक्षिका नें नाबालिक छात्र से किया दुष्कर्म.. उसके बाद

👉NGV PRAKASH NEWS

मुंबई के प्रतिष्ठित स्कूल में शर्मनाक वारदात: शिक्षिका ने नाबालिग छात्र से किया बलात्कार, गिरफ्तार

मुंबई, 02 जुलाई 2025।
देश के टॉप स्कूलों में गिने जाने वाले एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल की शिक्षिका को नाबालिग छात्र से बलात्कार के गंभीर आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दादर पुलिस ने महिला शिक्षक के खिलाफ POCSO एक्ट, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट, और IPC की कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी शिक्षिका पिछले एक साल से ज्यादा समय से छात्र का यौन शोषण कर रही थी। छात्र को कई बार साउथ मुंबई के फाइव स्टार होटलों में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया। मामले में चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि छात्र को एंटी डिप्रेशन की दवाएं दी जाती थीं ताकि वह मानसिक रूप से टूट जाए और किसी को कुछ न बता सके।

छात्र ने जब अपनी HSC की परीक्षा पूरी की, तब उसने अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई। उसने बताया कि आरोपी शिक्षिका ने हाल ही में एक नौकर के जरिए उसे फिर से मिलने के लिए बुलाया था। इस पर छात्र ने हिम्मत जुटाई और सारा सच परिजनों को बताया।

परिवार ने तत्काल पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद दादर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

यह घटना शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली है और समाज में ऐसे अपराधों के

NGV PRAKASH NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *